1. Hindi News
  2. बिहार
  3. स्टेज पर लग रहे थे ठुमके, तभी चल गई गोली; सरेआम फायरिंग का VIDEO आया सामने

स्टेज पर लग रहे थे ठुमके, तभी चल गई गोली; सरेआम फायरिंग का VIDEO आया सामने

 Published : Dec 30, 2024 10:40 am IST,  Updated : Dec 30, 2024 04:41 pm IST

डांस के बीच हवाई फायरिंग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो फायरिंग करने वाले युवक की पहचान भी हो गई। युवक पटना के ही किसी थाने का पुलिसकर्मी है।

danapur firing- India TV Hindi
फोटो में दिख रहे शख्स ने पिस्टल आसमान की तरफ करके फायरिंग की। Image Source : INDIA TV

पटना के दानापुर में एक डांस कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। आरोप है कि फायरिंग करने वाला कोई और नहीं, बल्कि पुलिसवाला था। सरेआम फायरिंग का वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि स्टेज पर डांस चल रहा था। सामने भीड़ बैठी थी और तभी दनादन फायरिंग की आवाज से हड़कंप मच गया। जैसे ही गोली चली, स्टेज पर डांस कर रही डांसर भी घबरा गई। गोली चलते ही कैमरे का फोकस उस शख्स के ऊपर हो जाता है जिसने हवाई फायरिंग की थी।

2 लोगों ने मंच के नीचे बैठकर की फायरिंग

वीडियो में दिख रहा है कि थोड़ी ही देर में ये शख्स एक बार फिर पिस्टल आसमान की तरफ कर फायरिंग कर देता है। गोली चलाने के बाद दूसरा शख्स पिस्टल में मैगजीन सेट करने लगता है और इसके बाद एक बार फायरिंग करता है। इसी बीच, कुछ लोग आकर इनसे गोली नहीं चलाने की गुजारिश करते हैं जिसके बाद ये पिस्टल को कमर में छिपा लेता है।

पुलिस फायरिंग करने वालों की पहचान में जुटी

डांस के बीच हवाई फायरिंग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो बिहार के पटना के दानापुर का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो फायरिंग करने वाले युवक की पहचान भी हो गई। युवक पटना के ही किसी थाने का पुलिसकर्मी है। अब पुलिस पता लगा रही है कि क्या वाकई में ये कोई पुलिसवाला ही है जिसने कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की।

यह भी पढ़ें-

दाऊद के लिए काम करता है संभल हिंसा का 'मास्टरमाइंड' शारिक, खुफिया इनपुट से खलबली

एकतरफा प्यार में बना कातिल, युवती को खेत में बुलाया और मार दी गोली; खुद पर भी किया फायर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।