1. Hindi News
  2. बिहार
  3. प्रेमिका ने प्रेमी को फोन कर बुलाया, फिर घरवालों ने काट दिया प्राइवेट पार्ट- VIDEO

प्रेमिका ने प्रेमी को फोन कर बुलाया, फिर घरवालों ने काट दिया प्राइवेट पार्ट- VIDEO

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 13, 2023 11:33 am IST,  Updated : Oct 13, 2023 11:39 am IST

मुजफ्फरपुर में एक लड़की के परिजनों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके प्रेमी को ऐसी सजा दी है, जिस दर्द से वो ताउम्र उबर नहीं पाएगा। घर में पकड़े गए प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पहले तो जमकर पिटाई की। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को काट कर लहूलुहान कर दिया।

प्रेमी का काटा प्राइवेट पार्ट- India TV Hindi
प्रेमी का काटा प्राइवेट पार्ट

बिहार के मुजफ्फरपुर से क्रूरता की सभी हदें पार कर देने वाली घटना सामने आई है। प्यार में पड़े युवक को प्रेमिका के घरवालों ने ऐसी सजा दी है, जिसे वो ताउम्र नहीं भूल पाएगा। मामला मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के पंकज मार्केट इलाके का है। दरअसल, प्रेमिका के परिजनों ने घर में पकड़े गए प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक के साथ पहले मारपीट की गई, इसके बाद नर्दयता की हद पार करते हुए उसके नाजुक अंग को काट दिया गया। प्रेमिका के परिजन इतना पर भी नहीं मानें तो युवक के गले की चेन और उसकी अंगूठी भी छीन ली। 

जैसे-तैसे अपने घर पहुंचा युवक

इस घटना के बाद मोहल्ले में हंगामा मच गया। प्रेमिका और प्रेमी के परिवार वाले बिजनेस से जुड़े हैं। खून से लथपथ हालत में जैसे-तैसे युवक अपने घर गोला बांध रोड पहुंचा। परिवार वालों ने घायल युवक को इलाज के लिए बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को लेकर पहले मैनेज करने की कोशिश की गई। जब बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंच गया। बताया गया है कि युवक का उस इलाके की एक युवती से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। 

युवती के घरवालों ने पकड़ लिया

प्रेमिका ने साजिश रचकर फोन कर प्रेमी को बुलाया था। युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान युवती के घरवालों ने युवक को पकड़ लिया और मारपीट कर हाथ की उंगली और उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। गुप्तांग काटने का आरोप प्रेमिका के भाई और माता-पिता पर लगाया गया। मामले में युवक के पिता ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। इसमें उस इलाके की एक युवती के घरवालों पर मारपीट कर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। 

आरोपी की बेटी से प्रेम प्रसंग 

वहीं, युवक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र और आरोपी की बेटी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इससे खफा उसके परिजनों ने साजिश के तहत युवती से फोन करवा कर कहा कि उसके पिता को हार्ट अटैक हुआ है। जब गया तो मारपीट कर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल पहुंच कर घायल युवक का बयान दर्ज करेगी।

- संजीव कुमार की रिपोर्ट

दिल्ली: पिता की हत्या कर श्मशान घाट लेकर पहुंचा बेटा, तभी पुजारी ने गले पर देख लिए निशान...
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।