1. Hindi News
  2. बिहार
  3. राजद की कार्यकर्ता बैठक में जमकर हुआ हंगामा, कार्यकर्ताओं ने विधायक सुदय यादव पर लगाए गंभीर आरोप

राजद की कार्यकर्ता बैठक में जमकर हुआ हंगामा, कार्यकर्ताओं ने विधायक सुदय यादव पर लगाए गंभीर आरोप

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 20, 2023 07:55 pm IST,  Updated : Sep 20, 2023 11:13 pm IST

जहानाबाद में राजद की एक कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई थी। मगर इस बैठक में बातचीत से ज्यादा हंगामा देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने विधायक सुदय यादव पर लगाए गंभीर आरोप।

राजद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक सुदय यादव पर लगाए गंभीर आरोप- India TV Hindi
राजद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक सुदय यादव पर लगाए गंभीर आरोप Image Source : SOCIAL MEDIA

बिहार: जहानाबाद में राजद ने कार्यकर्ताओं से बातचीत के लिए एक बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में बातचीत की जगह कार्यकर्ता ही आपस में भिड़ गए और जमकर हंगामा कर दिया। दरअसल बैठक में कार्यकर्ताओं ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए जिस वजह से विधायक सुदय यादव के पक्ष के कार्यकर्ताओं का दूसरे कार्यकर्ताओं के साथ हंगामा हो गया। हालांकि वहां मौजूद कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने सभी को शांत कराया और बैठक को फिर से शुरू कराया।

बैठक में हुआ क्या?

बुधवार को जहानाबाद शहर के इरकी स्थित एक हॉल में राजद पार्टी की कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई थी। मगर इस बैठक में माहौल तब गरमा गया जब कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। दरअसल बैठक में कुछ कार्यकर्ताओं ने विधायक सुदय यादव पर काफी गंभीर आरोप लगाए जिस वजह सुदय यादव के पक्ष वाले कार्यकर्ताओं की अन्य कार्यकर्ताओं से बहस हो गई। 

कार्यकर्ताओं ने विधायक पर बिचौलियों से घिर होने और पार्टी के कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया। एक कार्यकर्ता ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'आपका बेटा दिल्ली में पढ़ेगा और मेरा जहानाबाद में भी नहीं।' कार्यकर्ताओं के इन तल्ख तेवरों को देखकर विधायक और उनके कार्यकर्ताओं ने शांत रहना ही ठीक समझा और सभी आरोपों को चुपचाप सुनते हुए नजर आएं। बैठक में माहौल को बिगड़ता हुआ देख कुछ अन्य लोगों ने सभी को शांत कराया और बड़ी मुश्किल से फिर से बैठक को शुरू कराया।

कौन है सुदय यादव?

कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने 2020 में बिहार के जहानाबाद विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल से चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्होंने जदयू प्रत्याशी कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा को 33902 वोटों से हराया था।

(जहानाबाद से मुकेश कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

शराबबंदी वाले बिहार में थानों से शराब तस्करी! रंगे हाथों पकड़े गए थानेदार समेत 5 पुलिसकर्मी

बिहार के नेताओं के सपने में भगवान आने लगे- शिक्षा मंत्री के सपने में आए राम, अब नीरज कुमार ने कहा-आए हैं कृष्ण

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।