1. Hindi News
  2. बिहार
  3. रॉन्ग नंबर से हुआ प्यार, पति और 5 बच्चों को छोड़कर महिला फरार, 21 साल छोटे लड़के से की शादी

रॉन्ग नंबर से हुआ प्यार, पति और 5 बच्चों को छोड़कर महिला फरार, 21 साल छोटे लड़के से की शादी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 07, 2026 07:49 am IST,  Updated : Jun 07, 2026 07:49 am IST

महिला ने 10 साल पहले लव मैरिज की थी और अपना नाम बदलकर सीमा परवीन रख लिया था। अब उसने 21 साल छोटे लड़के से शादी रचाई है और अपना नाम वापस बिंदु देवी रख लिया है।

marriage- India TV Hindi
महावीर और बिंदु Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के जमुई में 19 वर्षीय युवक ने पूर्णिया जिला की रहने वाली पांच बच्चों की मां से कोलकाता में शादी रचा ली और और दोनों गांव पहुंच गए। मामला खैरा थाना क्षेत्र के खडूई बरियारपुर गांव का है। हालांकि, दोनों की शादी कुछ ग्रामीणों को नागवार गुजरी और इसकी सूचना थाना को दे दी गई। उसके बाद महिला और उसके प्रेमी को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था। जहां पुलिस के सामने दोनों ने एक साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

पूर्णिया निवासी बिंदु देवी उर्फ सीमा परवीन और जमुई के युवक महावीर ठाकुर की बातचीत रॉन्ग नंबर कॉल के जरिए शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्रेम संबंध तक पहुंच गया। 19 वर्षीय महावीर ठाकुर खैरा थाना क्षेत्र के खडूई बरियारपुर गांव का रहने वाला है। वहीं, 40 वर्षीय महिला बिंदु देवी उर्फ सीमा परवीन पूर्णिया जिले की निवासी बताई जा रही है। वह पहले से शादीशुदा है और पांच बच्चों की मां है। दोनों ने परिवार की सहमति के बिना ही घर छोड़ दिया और कलकत्ता पहुंचकर शादी रचा ली। शादी करने के बाद दोनों ने एक वीडियो भी जारी किया।

10 साल पहले की थी लव मैरिज

करीब दस वर्ष पहले बिंदू को मोहम्मद मनन आलम नामक युवक से प्रेम हुआ था। उसने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया था और अपना नाम बिंदु से सीमा परवीन रख लिया था। अब महिला ने जमुई के युवक महावीर ठाकुर से विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि उसने दोबारा हिंदू धर्म अपनाने और अपने नए पति के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई है। युवक महावीर ठाकुर का कहना है, "लगभग 2 साल पहले रॉन्ग नंबर कॉल के चलते बातें शुरू हुई थी। इसके बाद लगातार दोनों के बीच बातचीत होने लगी और प्यार हो गया। दोनों ने मिलने का फैसला लिया फिर यह मेरे साथ अपने घर से भाग कर कोलकाता आ गई। वहां हम दोनों ने मंदिर में शादी की।"

 

बिंदु ही मेरा सच्चा प्यार- महावीर

महावीर का कहना है कि वह बिंदु के साथ ही रहेगा उससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बिंदु की पिछली जिंदगी कैसी थी। उसने कहा, "अब तो मुझे बिंदु के साथ ही साथ रहना है साथ जीना है साथ मरना है, मैंने इसे सच्चा प्रेम किया।" वहीं, बिंदु उर्फ सीमा परवीन ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले पूर्णिया के मनन आलम के साथ हुई थी। शादी के बाद मनन लगातार उसे प्रताड़ित किया करता था। इससे परेशान होकर उसने मिस कॉल से संपर्क में आए महावीर के साथ प्रेम संबंध बना लिया और अपने बच्चों और घर छोड़कर महावीर से शादी कर ली।

पुलिस अधिकारी का बयान

खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था। दोनों बालिग हैं, अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया।

(जमुई से मो. अंजुम आलम की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

मुजफ्फरपुर आईसीयू अग्निकांड के बाद एक्शन में प्रशासन, 13 प्राइवेट नर्सिंग होल सील

खान सर के कोचिंग संस्थान में हो रही सुरक्षा नियमों की अनदेखी, लग सकता है ताला, सामने आया DIG का बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।