Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. न्‍यूज
  4. बिहार, असम में मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 हुई, देखिए देश भर में बाढ़ की हैरतअंगेज़ तस्‍वीरें

बिहार, असम में मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 हुई, देखिए देश भर में बाढ़ की हैरतअंगेज़ तस्‍वीरें

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Jul 22, 2019 08:35 am IST, Updated : Jul 22, 2019 08:37 am IST

बिहार और असम में बाढ़ की स्थिति अब भी भयावह बनी हुई है। दोनों पूर्वी राज्यों में बाढ़ से करीब 1.11 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं और मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 166 हो गयी।

तस्‍वीर असम के...- India TV Hindi
Image Source : PTI तस्‍वीर असम के मोरीगांव की हैै जहां  महिला बाढ़ के बीच घर के लिए सिलेंडर लेकर आ रही है। 

पटना/गुवाहाटी। बिहार और असम में बाढ़ की स्थिति अब भी भयावह बनी हुई है। दोनों पूर्वी राज्यों में बाढ़ से करीब 1.11 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं और मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 166 हो गयी। असम में मरने वालों का आंकड़ा 64 पहुंच गया जबकि बिहार में यह आंकड़ा 102 रहा। शनिवार से दोनों राज्यों में पांच और लोगों के मरने की सूचना मिली। 

बिहार में बाढ़ से 12 जिलों के 72.78 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि असम के 33 जिलों में से 18 में रहने वाले 38.37 लाख लोग प्रभावित हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बिहार के मधुबनी जिले से लोगों के मरने की सूचना मिली है और इसके साथ ही जिले में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 23 पहुंच गया है। 

ये असम का मोरीगांव है जहां लोग बाढ़ से सुरक्षित ठिकानों की तलाश कर रहे हैं
Image Source : PTIये असम का मोरीगांव है जहां लोग बाढ़ से सुरक्षित ठिकानों की तलाश कर रहे हैं 

ये बिहार का सीतामढ़ी है जहां सड़क दो फाड़ हो चुकी है
Image Source : PTIये बिहार का सीतामढ़ी है जहां सड़क दो फाड़ हो चुकी है

सीतामढ़ी 27 लोगों की मौतों के साथ अब भी बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला बना हुआ है। 

ये असम का मोरीगांव है जहां आम लोग जरूरत का सामान सिर पर ढो कर ला रहे हैं
Image Source : PTIये असम का मोरीगांव है जहां आम लोग जरूरत का सामान सिर पर ढो कर ला रहे हैं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी और दरभंगा जिलों में राहत शिविरों का दौरा किया।

ये यूपी का मथुरा है जहां बारिश का पानी आफत बनकर आया है
Image Source : PTIये यूपी का मथुरा है जहां बारिश का पानी आफत बनकर आया है

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार असम में मोरीगांव से दो लोगों और धेमाजी, ग्वालपाड़ा और कामरूप से एक-एक व्यक्ति के मरने की सूचना है। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार

Advertisement
Advertisement
Advertisement