1. Hindi News
  2. बिहार
  3. न्‍यूज
  4. बिहार: मवेशी चुराने के आरोप में मोकामा के युवक की पीट-पीट कर हत्‍या, पुलिस जांच में जुटी

बिहार: मवेशी चुराने के आरोप में मोकामा के युवक की पीट-पीट कर हत्‍या, पुलिस जांच में जुटी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 30, 2019 09:49 am IST,  Updated : Oct 30, 2019 09:49 am IST

बिहार के मोकामा थाना क्षेत्र के मोर गांव में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। यहां मवेशी चोरी के आरोप में बरहपुर गांव के निवासी मतलू बिंद की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Mob Lynching - India TV Hindi
Mob Lynching 

बिहार के मोकामा थाना क्षेत्र के मोर गांव में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। यहां मवेशी चोरी के आरोप में बरहपुर गांव के निवासी मतलू बिंद की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

घटना के बाद मोकामा थाने की पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है पुलिस ने शव को ग्रामीणों के चंगुल से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेज दिया है तथा पूरे मामले पर मोकामा थाने की पुलिस गंभीरता से जांच में जुट गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार