1. Hindi News
  2. बिहार
  3. CM नीतीश ने पटना में ‘सिर्फ महिलाओं’ के लिए शुरू कीं 20 डीलक्स बसें, जानें टाइम टेबल

CM नीतीश ने पटना में ‘सिर्फ महिलाओं’ के लिए शुरू कीं 20 डीलक्स बसें, जानें टाइम टेबल

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 16, 2025 08:08 pm IST,  Updated : May 16, 2025 08:20 pm IST

महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत अब 20 गुलाबी बसों का संचालन शुरू हो गया है। इससे महिलाओं की यात्रा सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगी।

pink buses- India TV Hindi
पटना में 20 गुलाबी बसें हरी झंडी दिखाकर रवाना की गईं। Image Source : X

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना में महिलाओं की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए राज्य परिवहन निगम की 20 गुलाबी बसें हरी झंडी दिखाकर रवाना कीं। उन्होंने राज्य में सार्वजनिक परिवहन की गुणवत्ता में सुधार के लिए बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम लिमिटेड (BSRTCL) की 166 डीलक्स बसों की भी शुरुआत की। यहां मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और राज्य सरकार के कई अधिकारी उपस्थित थे।

जल्द ही अन्य जिलों में भी चलेंगी 166 डीलक्स बसें

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री ने बसों को हरी झंडी दिखाने से पहले उनका निरीक्षण किया और उनमें प्रदान की गई सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत अब 20 गुलाबी बसों का संचालन शुरू हो गया है। इससे महिलाओं की यात्रा सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगी। इसके अलावा, राज्य के विभिन्न जिलों में 166 डीलक्स बसें चलेंगी।’’

राज्य का 2024-25 का बजट पेश किये जाने के दौरान, सरकार ने चार शहरों- पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर में विशेष रूप से महिलाओं के लिए गुलाबी बसें शुरू करने की योजना की घोषणा की थी।

बसों में होंगी महिला संचालक

राज्य परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी 20 गुलाबी बसें सीएनजी से चलने वाली हैं। ये केवल पटना में चलेंगी। दूसरे चरण में हम अन्य जिलों में गुलाबी बसों की सेवा शुरू करेंगे। इन बसों में महिला संचालक होंगी और ये रोजाना सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक चलेंगी।’’ 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।