1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'ज्ञान बिंदु' के रोशन आनंद सर को मिली जमानत, भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे; खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेल

'ज्ञान बिंदु' के रोशन आनंद सर को मिली जमानत, भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे; खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेल

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 15, 2026 10:54 am IST,  Updated : Jun 15, 2026 11:42 am IST

2 जून को खान ग्‍लोबल स्‍टडीज पर हुए हमले के मामले में रोशन आनंद के अलावा उनके छोटे भाई प्रिंस यादव आरोपित किए गए थे। प्र‍िंस की नेपाल के होटल में संदिग्‍ध परि‍स्‍थ‍ित‍ियों में हुई मौत के बाद पटना सिविल कोर्ट ने रोशन आनंद को जमानत दे दी है।

roshan anand khan sir- India TV Hindi
रोशन आनंद और फैजल खान। Image Source : REPORTER INPUT/ANI

पटना के मशहूर कोचिंग इंस्टीट्यूट 'ज्ञान बिंदु GS एकेडमी' के संचालक रोशन आनंद को बड़ी राहत मिली है। छोटे भाई प्र‍िंस यादव की नेपाल के होटल में संदिग्‍ध परि‍स्‍थ‍ित‍ियों में हुई मौत के एक दिन बाद पटना सिविल कोर्ट से रोशन आनंद को जमानत मिल गई है। आज वह सहरसा पहुंचकर अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। उनके परिवार और समर्थकों के लिए यह राहत भरी खबर है। 

उनके वकील रमाकांत शर्मा ने कहा, ''बेल मिल गई है, कानून की अपनी प्रक्रिया है। 307 लगा था मैं पुलिस पर बरगलाने का आरोप नहीं लगा सकता। पुलिस सही कार्रवाई कर रही है तभी तो उसने दूसरी FIR की। उन्होंने बताया कि शाम तक रोशन आनंद बाहर आ जाने चाहिए।''

प्रिंस की मौत की वजह क्या?

रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर के एक होटल में मौत हो गई।  विराटनगर के न्यूरो हॉस्पिटल में प्रिंस को लाया गया था, पोस्टमार्टम हो चुका है। नशे के ओवरडोज के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। प्रिंस यहां शुभ होटल में ठहरे हुए थे, इससे पहले भी यहां प्रिंस का आना रहा है। नेपाल पुलिस उनके साथ मौजूद पांच लोगों से पूछताछ कर रही है। जो दो इंडियन साथ थे, वे प्रिंस के रिश्तेदार ही हैं। जो यहां विराटनगर में ही रहते थे। इससे पहले भी प्रिंस का यहां आना जाना रहा है।

इस घटना ने नेपाल और भारत, दोनों जगह लोगों का ध्यान खींचा है। खासकर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों में इस घटना को लेकर हड़कंप मचा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

खान सर मामले में इन पर भी थी FIR

नेपाल पुलिस के सूत्र के अनुसार, मृतक प्रिंस के भाई ज्ञान बिंदु के संचालक थे। खान सर के साथ विवाद मामले में इन पर भी FIR कर दी गई थी। 2 जून को खान ग्‍लोबल स्‍टडीज पर हुए हमले के मामले में रोशन आनंद के अलावा उनके भाई प्रिंस यादव आरोपित किए गए थे। पुलिस ने 3 जून को रोशन आनंद और उनके दो सहयोग‍ियों को गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं खान सर उर्फ फैजल खान की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने 20 जून तक के लिए रोक लगा रखी है।

वायरल हुआ एक ऑडियो

नेपाल के मोरांग जिले के एसपी से नेपाल के स्थानीय पत्रकार की फोन पर बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। एसपी का नाम कबित खटवल है। इस बातचीत में रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव के बारे में दोनों के बीच बातचीत हो रही है।

यह भी पढ़ें-

खान सर के कोचिंग सेंटर पर नोटिस चस्पा, मैनेजर सहित 3 स्टाफ तलब, जानिए प्रिंस यादव की मौत पर क्या बोले फैजल खान?

खान सर Vs रौशन आनंद विवाद: कोचिंग सेंटर के बैनर फाड़ते दिखे बदमाश, सामने आया Clean CCTV फुटेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।