1. Hindi News
  2. बिहार
  3. चंदन मिश्रा मर्डर केस में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी: सूत्र

चंदन मिश्रा मर्डर केस में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी: सूत्र

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 19, 2025 08:08 am IST,  Updated : Jul 19, 2025 10:35 am IST

चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करीब 5 आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पश्चिम बंगाल से आरोपियों को पकड़ा गया।- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल से आरोपियों को पकड़ा गया। Image Source : INDIA TV/FILE

बिहार में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं अब चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से पकड़ लिया है। ये आरोपी हत्या में शामिल शूटरों की मदद कर रहे थे। फिलहाल उसी जगह पुलिस टीम सभी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि जेल में बंद गैंगस्टर शेरु सिंह नाम के अपराधी ने सुपारी देकर करवाई है।

हत्या के बाद घर गया था तौसीफ

सूत्रों के अनुसार घटना के बाद तौसीफ अपने पटना के फुलवारी शरीफ स्थित घर गया। वहां से अपनी बहन, मां और पिता को लेकर गया चला गया। फिर सबको गयाजी छोड़कर वहां से पश्चिम बंगाल चला गया। पुलिस ने तौसीफ के परिवार वालों से भी पूछताछ की थी। शूटरों को शरण देने वाले, बाइक और हथियार उपलब्ध कराने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

दो शूटरों ने चंदन से की थी मुलाकात

वहीं हत्या के दौरान सीसीटीवी में जो 5 शूटर दिख रहे हैं, उनमें से 2 चंदन से मिलने बक्सर के सोनबरसा स्थित उसके गांव भी गए थे। पुलिस ने शेरू से भी पुरुलिया जेल में पूछताछ की है। चंदन के परिवार वालों के अनुसार शेरू ने पैरोल पर चंदन के बाहर आने के बाद दो बार चन्दन से बात भी की थी। शेरू ने चंदन की हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी दी थी। वहीं इस मामले में कल रात डीजीपी ने समीक्षा बैठक की थी।

गैंग को लीड कर रहा था तौसीफ

बता दें कि इससे पहले पटना पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल कुछ शूटर्स की पहचान किए जाने का दावा किया था। पुलिस के मुताबिक इस शूटआउट को फुलवारी शरीफ का रहने वाला तौसीफ उर्फ बादशाह लीड कर रहा था। उसके साथ अन्य शूटर्स के नाम मन्नू, सूरजभान और भिंडी उर्फ बलवंत सिंह हैं। अस्पताल में घुसे पांचवें शूटर की पहचान की जा रही है। वहीं एक आरोपी अस्पताल के बाहर खड़ा था, जिसकी पहचान बाकी थी। इस शूटर गैंग का सरगना तौसीफ फुलवारी शरीफ का रहने वाला है, जबकि अन्य शूटर बक्सर के हैं। इनमें से शूटर मन्नू बक्सर के बेलाउर का, बलवंत बक्सर के लीलाधरपुर गांव का है। 

हत्या का वीडियो भी बनाया

चंदन मिश्रा की हत्या करने वाले शूटर कितने बेखौफ थे, इसकी एक और बानगी सामने आई है। पता लगा है कि मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह ने हत्या का वीडियो भी बनाया था। अस्पताल में हुई गोलीबारी में चंदन की देखरेख कर रहे बक्सर के दुर्गेश पाठक के पैर के अंगूठे में गोली का छर्रा लगा है, जबकि कमरे में मौजूद एक अन्य शख्स कृष्णकांत पांडे जान बचाने के लिए बाथरूम में घुस गए। ये भी खुलासा हुआ है कि पांच नहीं बल्कि 6 शूटर्स थे जो चंदन मिश्रा के मर्डर के लिए अस्पताल आए थे। इनमें से पांच अस्पताल के अंदर गए, जबकि एक बाहर ही रहा। मर्डर के बाद ये लोग हथियार लहराते हुए फरार हो गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।