1. Hindi News
  2. बिहार
  3. प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर दिया बड़ा बयान, निशाना भी साधा

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर दिया बड़ा बयान, निशाना भी साधा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 22, 2026 09:26 am IST,  Updated : Mar 22, 2026 09:26 am IST

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुटकी ली है और कहा है कि हम यह बात पहले से कहते आ रहे हैं।

Prashant Kishor, Nitish Kumar- India TV Hindi
प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार Image Source : ANI/PTI

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "जब वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं, तो वे मुख्यमंत्री पद पर कब तक टिक पाएंगे? हम यह बात पहले से कहते आ रहे हैं, और अब यह साफ दिख रहा है।"

प्रशांत किशोर ने और क्या कहा?

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर कहा, "उन्होंने अभी पद नहीं छोड़ा है लेकिन जब वे राज्यसभा जा रहे हैं तो ये स्वाभाविक है कि जो लोग यहां रहेंगे, वही उनका प्रतिनिधित्व करेंगे।" 

उन्होंने नीतीश पर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि देश के सबसे पिछड़े और गरीब राज्य में अगर आप समृद्धि यात्रा निकाल रहे हैं तो ये तो हास्यास्पद बात है। एक राज्य में 100 में 60 आदमी दिन में 100 रुपए भी नहीं कमा रहा है, वहां का सीएम समृद्धि यात्रा की बात कर रहा है, ये तो हास्यास्पद बात है। यहां एक करोड़ लोग रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में गए हैं और आप बिहार में समृद्धि यात्रा निकाल रहे हैं।

बंगाल चुनाव पर क्या कहा?

प्रशांत किशोर ने कहा, "मैं बंगाल में नहीं हूं और न ही मेरी वहां कोई भूमिका है। मैं बिहार में हूं।"

नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को दी बिहार दिवस की बधाई

एक खबर ये भी है कि नीतीश कुमार ने बिहार दिवस के मौके पर राज्य की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने हेतु मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।"

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी जीत मिली थी, जिसके बाद जेडीयू से नीतीश कुमार को सीएम बनाया गया था। हालांकि अब नीतीश राज्यसभा जा रहे हैं तो चर्चा ये है कि बिहार का नया सीएम कौन बनेगा? खबर ये भी है कि हालही में जेडीयू में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।