1. Hindi News
  2. बिहार
  3. रोहतास में डबल मर्डर से हड़कंप, आश्रम की छत पर खून से लथपथ मिले 2 शव

रोहतास में डबल मर्डर से हड़कंप, आश्रम की छत पर खून से लथपथ मिले 2 शव

 Published : Oct 12, 2023 06:46 pm IST,  Updated : Oct 12, 2023 06:46 pm IST

दोनों मृतक ज्यादातर आश्रम में ही रहते थे और मंदिर की व्यवस्था एवं साफ-सफाई का काम देखते थे। लेकिन अचानक दो लोगों के आश्रम परिसर में ही गला रेतने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

rohtas double murder- India TV Hindi
आश्रम में पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। Image Source : INDIA TV

बिहार के रोहतास में डबल मर्डर की खबर से हड़कंप मच गया है। बड्डडी ओपी थाना इलाके के आलमपुर गांव में दो लोगों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार (12 अक्टूबर) तड़के की बताई जा रही है। आलमपुर के खनेश्वरी मंदिर के आश्रम की छत पर दोनों शवों को बरामद किया गया। मृतक का नाम नन्हक पासवान और सज्जन राय था। बताया जाता है कि नन्हक पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल सजन राय को लोगों ने इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

मंदिर की देखरेख करते थे, हो गई हत्या

खंडेश्वरी आश्रम के परिसर में दोहरी हत्या से सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि दोनों मृतक ज्यादातर आश्रम में ही रहते थे और मंदिर की व्यवस्था एवं साफ-सफाई का काम देखते थे। लेकिन अचानक दो लोगों के आश्रम परिसर में ही गला रेतने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात के पीछे का कारण क्या है और किन लोगों ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है? फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी लेकिन इस घटना को लेकर क्षेत्र में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। बड्डडी ओपी की पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मौका ए वारदात पर पुलिस पहुंचकर तमाम साक्ष इकट्ठा करने में लगी है।

एसपी ने क्या कहा?
वहीं, इस पूरे मामले में रोहतास के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि मंदिर में दो लोगों की हत्या करने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहास हत्या के सारे एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जो भी दोषी होंगे उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।

(रिपोर्ट- रंजन सिंह)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।