1. Hindi News
  2. बिहार
  3. छुट्टी लेकर गांव आए दारोगा का शव मिला, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

छुट्टी लेकर गांव आए दारोगा का शव मिला, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2021 08:41 am IST,  Updated : Mar 18, 2021 08:41 am IST

जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र में  छुट्टी लेकर गांव आए एक दरोगा का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृत दारोगा की पहचान रविरंजन प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

छुट्टी लेकर गांव आए दारोगा का शव मिला, जमीन विवाद में हत्या की आशंका- India TV Hindi
छुट्टी लेकर गांव आए दारोगा का शव मिला, जमीन विवाद में हत्या की आशंका Image Source : INDIA TV

सारण: जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र में  छुट्टी लेकर गांव आए एक दरोगा का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृत दारोगा की पहचान रविरंजन प्रताप सिंह के रूप में हुई है। वे समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना में तैनात थे। रविरंजन 6 दिनों की छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव नरांव आए थे। नरांव गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर मीरपुर जुअरा स्टेशन से गेहूं की खेत से सटे झाड़ियों में उनका शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शुरुआती जांच में पारिवारिक जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई है।

बताया जाता है कि दारोगा रविरंजन प्रताप सिंह समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना में तैनात थे और वे 6 दिनों की छुट्टी लेकर मंगलवार को अपने पैतृक गांव नरांव आए थे। उनके गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर मीरपुर जुअरा स्टेशन के पास गेंहू की खेत से सटे झाड़ियों में उनका शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को इस बात की आशंका है कि पारिवारिक जमीनी विवाद में दारोगा की हत्या की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।