1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: पूर्णिया में एक ही परिवार के पांच लोगों को जिंदा जलाया, मची सनसनी, गांव छोड़कर भागे लोग

बिहार: पूर्णिया में एक ही परिवार के पांच लोगों को जिंदा जलाया, मची सनसनी, गांव छोड़कर भागे लोग

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jul 07, 2025 06:07 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 06:28 am IST

पूर्णिया के एक गांव से हैरान करने वाली खबर सामने आई है जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों को जिंदा जला दिया गया है। परिवार पर डायन का आरोप लगाया गया और फिर इस निर्मम हत्या को अंजाम दिया गया।

बिहार के पूर्णिया में पांच लोगों को जिंदा जलाया- India TV Hindi
बिहार के पूर्णिया में पांच लोगों को जिंदा जलाया

बिहार के पूर्णिया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टेटगामा गांव से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां डायन का आरोप लगाकर एक ही परिवार के पांच लोगों को बुरी तरह पीटा गया और फिर जिंदा जलाकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से सनसनी मच गई है। सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दरअसल गांव के ही रामदेव उरांव के पुत्र की गांव में झारफुक और इलाज के दौरान तीन दिन पहले मौत हो गई और दूसरे बच्चे की भी तबीयत बिगड़ रही थी। गांव के लोगों ने इस मौत की वजह उक्त परिवार में डायन का होना बताया और इसी आरोप में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई।

देखें वीडियो


पांच लोगों को जिंदा जलाया गया

मृतकों के नाम बाबूलाल उरांव, सीता देवी, मनजीत उरांव, रनिया देवी और तपतो मोसमत बताया गया है। यह सब एक ही परिवार के हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत व्याप्त है। गांव के लोग घर छोड़कर चले गए हैं। वहीं मौके पर पुलिस गश्त कर रही है और डॉग स्क्वायड एवं एफएलसी की टीम पहुंचकर जांच कर रही है। इस मामले में एक शख्स नकुल कुमार की पुलिस ने गिरफ्तारी की है। नकुल पर आरोप है कि उसने  जिंदा जलाने के लिए  लोगों को उकसाने का काम किया । 

परिवार के सदस्य ने बताया

वहीं मृतक के परिवार में बचे एक मात्र वारिस ललित ने बताया कि पूरे परिवार को डायन का आरोप लगाकर पहले निर्ममता से पीटा गया और फिर पीट पीट कर जिंदा जला दिया। किसी तरह हम जान बचाकर वहां से भाग निकले। ललित ने बताया कि जलाकर सबको पानी में फेंक दिया गया। ललित भी घटना के बाद सहमा हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

(पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।