1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेज प्रताप यादव की जान को खतरा, पार्टी के ही पूर्व कार्यकर्ता के खिलाफ पटना सचिवालय थाने में दी शिकायत

तेज प्रताप यादव की जान को खतरा, पार्टी के ही पूर्व कार्यकर्ता के खिलाफ पटना सचिवालय थाने में दी शिकायत

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 26, 2025 11:22 am IST,  Updated : Dec 26, 2025 11:58 am IST

तेज प्रताप यादव ने पार्टी के ही पूर्व कार्यकर्ता से अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने पटना सचिवालय थाने में शिकायत दी है। उन्होंने गृह मंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर अपने लिए सुरक्षा की मांग की है।

Tej pratap Yadav- India TV Hindi
तेज प्रताप यादव Image Source : PTI

जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपनी जान को खतरा बताया है। तेज प्रताप ने अपनी पार्टी जेजेडी से निकाले गए राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष रेनू यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने रेनू के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में शिकायत भी दी है। इसके साथ ही गृह मंत्री सम्राट चौधरी को भी पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी है। पटना सचिवालय थाना प्रभारी को लिखे पत्र में तेज प्रताप ने आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने की बात कही है।

तेज प्रताप यादव का पत्र

तेज प्रताप यादव ने अपने पत्र में लिखा, "आपको बताना चाहते हैं कि संतोष रेणु यादव, पिता-नरामाशीष यादव, बैरम चक, थाना-मसौढ़ी का निवासी है। हमारे द्वारा हमारी पार्टी जनशक्ति जनता दल में संतोष रेणु यादव को राष्ट्रीय एउक्ता के पद नियुक्त किया गया था। लेकिन संतोष रेणु यादव के द्वारा पार्टी में जुड़ने के उपरान्त 26-M स्ट्रैंड रोड स्थित आवास से कार्य करते हुए लगातार पार्टी के विचारधारा के विपरीत कार्य किये जा रहे थे। जैसे- काम करवाने के नाम से लोगों से पैसा लेना (जिला मोतिहारी के निवासी मंटू गोप से काम करवाने के नाम पर हजारों रुपये ऑनलाइन के माध्यम से लिया गया) ऐसे ही अनेकों लोगों को डराकर और धमका कर इस व्यक्ति ने लोगों से गलत तरीके से पैसे वसूलने का घिनौना कृत किया है।"

सोशल मीडिया पर मिल रही धमकी

तेज प्रताप ने पत्र में आगे लिखा, "जब मामला मेरे संज्ञान में लाया गया, तब मैंने संतोष रेणु यादव को समझाने की पूरी कोशिश किया लेकिन हमसे भी संतोष रेणु द्वारा केवल झूठ बोला गया। जिसे लेकर पार्टी की केंद्रीय अनुसाशन समिति ‌द्वारा संतोष रेणु यादव को दिनांक- 14/12/2025, दिन रविवार को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया (निष्कासन पत्र संख्या-37/JJD/2025) है। लेकिन संतोष रेणु यादव द्वारा पार्टी से निलंबित करने के उपरान्त से ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से लाइव आकर, विडियो बनाकर मेरे खिलाफ लगातार आपतिजनक भाषा का प्रयोग और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जो किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है। अतः आपसे आग्रह है की इस व्यक्ति पर जल्द से जल्द उचित और कठोर कार्रवाई की जाए।"

संतोष यादव ने दी सफाई

तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी के जिस राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष कुमार रेनू के खिलाफ धमकी देने की शिकायत दर्ज की है, उसने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर अपनी बात रखी है। संतोष रेणु ने तेजप्रताप यादव के आरोप को झूठा बताते हुए कहा है कि दरअसल भूमिहार समाज के बीजेपी के नेता आशुतोष कुमार के भाई की सड़क हादसे मे हुई मौत पर मेरी संवेदना प्रकट करने पर मेरे पर बीजेपी से मिले होने का आरोप लगा दिया। इसी तरह अपने ही एक कार्यकर्ता को पीटने के मामले में मीडिया मे जाकर उसे ही दोषी बताने की बात को मानने से इंकार करने पर वे नाराज हो गए और मुझ पर झूठा आरोप लगा दिया।

यह भी पढ़ें-

बिहार में ताबड़तोड़ हो रहा है नीलगायों का शिकार, जानें शिकारी को मिल रहे हैं कितने पैसे

उपेंद्र कुशवाहा की लिट्टी पार्टी में क्यों नहीं पहुंचे उनके विधायक? पार्टी प्रवक्ता ने सफाई देते हुए बताई वजह

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।