1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'वो जयचंद है, मेरी फोटो वायरल की', तेज प्रताप ने अब अनुष्का के भाई आकाश यादव को दिया बड़ा चैलेंज

'वो जयचंद है, मेरी फोटो वायरल की', तेज प्रताप ने अब अनुष्का के भाई आकाश यादव को दिया बड़ा चैलेंज

 Published : Aug 19, 2025 08:35 am IST,  Updated : Aug 19, 2025 11:00 am IST

तेज प्रताप यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव को जयचंद बताकर उन पर निशाना साधा है। तेज प्रताप ने लिखा है कि आकाश यादव और कुछ जयचंदों के द्वारा हमारी फोटो को वायरल कर देना, हमारी राजनीति को खत्म करने की साजिश है।

tej pratap yadav- India TV Hindi
तेज प्रताप यादव Image Source : X- @TEJYADAV14

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अब अपने ही भाई पर सवाल खड़े करने लगे है तो सियासत के मंच पर हलचल होना तय है। साथ ही उन्होंने अपनी प्रेमिका अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव को जयचंद बताया है। बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के दोनों ही बयान न सिर्फ चौंकाने वाले हैं, बल्कि परिवार और पार्टी के भीतर के तनाव को भी उजागर करते हैं।

मैदान में आके हमसे मुकाबला करे- तेज प्रताप

दरअसल, तेज प्रताप ने सोमवार को अपने X अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर बड़ा दावा किया है। तेज प्रताप ने लिखा, ''आकाश यादव और कुछ जयचंदों के द्वारा हमारी फोटो को वायरल कर देना, हमारी राजनीति को खत्म करने की साजिश है। लेकिन इन जयचंदों को अभी पता नहीं कि हमारा नाम तेज प्रताप यादव है। तुम जैसे टूटपूंजियां लोगों से हमारा राजनीतिक जीवन खत्म नहीं होगा बल्कि हम और मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे। कोई जयचंद कितनी भी बड़ी से बड़ी भी साजिश करले, लेकिन वो हमसे कभी जीत नहीं पाएगा।''

आगे उन्होंने लिखा है, ''हम बिहार की राजनीति में अपने संगठन और सोशल प्लेटफार्म टीम तेज प्रताप यादव के माध्यम से पूरे राज्य में जन संवाद करेंगे और चुनाव भी लड़ेंगे। अब जिसको फ़ड़ियाना है वो मैदान में आके हमसे मुकाबला करे।''

तेजस्वी को किया सावधान

प्रताप यादव ने एक अन्य पोस्ट में अपनी राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर तंज कसा है। तेज प्रताप ने लिखा है, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र बचाने के लिए निकले हैं या फिर लोकतंत्र को ताड़ ताड़ करने निकले हैं। क्योंकि जिस प्रकार से नबीनगर विधानसभा से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के गाड़ी चालक को और उसके साथ एक मीडिया पत्रकार भाई को जयचंद द्वारा मारा-पीटा और गाली गलौज किया गया है, यह बेहद ही गलत और शर्मनाक है। मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूँ।

उन्होंने आगे लिखा, मैं तेजस्वी को कहना चाहता हूं अभी भी समय है। अपने आस पास के जयचंदो से सावधान हो जाओ नहीं तो चुनाव में बहुत बुरा परिणाम देखने को मिलेगा। अब आप कितने समझदार हैं यह चुनाव परिणाम तय कर देगा।''

यह भी पढ़ें-

तेज प्रताप यादव को राखी बांधने नहीं आईं बहनें! जानिए कौन हैं पिंकी, जिसके साथ मनाया रक्षाबंधन

तेज प्रताप यादव का दिखा अलग अंदाज, महिलाओं को खेत में देखा तो करने लगे धान की रोपाई, वीडियो वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।