1. Hindi News
  2. बिहार
  3. होली के हुडदंग में व्यस्त थे तेजप्रताप यादव, घर में हो गई लाखों की चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

होली के हुडदंग में व्यस्त थे तेजप्रताप यादव, घर में हो गई लाखों की चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

 Published : Mar 12, 2023 05:11 pm IST,  Updated : Mar 12, 2023 06:08 pm IST

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। इस दौरान वहां काम करने वालों ने बताया कि चोरों ने कमरे का टाला तोड़कर वहां इस घटना को अंजाम दिया था।

Tej Pratap Yadav- India TV Hindi
तेजप्रताप यादव के घर हो गई लाखों की चोरी Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव अक्सर चर्चा में रहते हैं। होली पर उनका लूक वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने मुकुट लगाया हुआ था। होली बीत गई और अब खबर आ रही है कि उनके आवास पर लाखों रुपयों की चोरी हुई है चोरी करने वाले कोई और नहीं बल्कि उनके द्वारा वृंदावन से बुलाए गए कलाकार बताये जा रहे हैं। तेजप्रताप यादव के निजी सहायक की ओर से सचिवालय थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

होली पर वृंदावन से बुलाए गए थे कलाकार 

उनके निजी सहायक द्वारा दर्ज कराई गई FIR में कहा गया है कि होली में वृंदावन से लोक कलाकारों को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि वृंदावन से दीपक कुमार और उसके पांच साथियों को कला प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था। सभी कलाकार 9 मार्च को देर रात मंत्री आवास में ही रुके थे। बाद में वे सभी कीमती सामान की चोरी कर फरार हो गए। 10 मार्च को सुबह में चोरी की जानकारी हुई, तो दीपक को फोन कर पूछा। इस पर दीपक और उसके साथियों की ओर से मंत्री के मोबाइल नंबर लगातार धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी तेजप्रताप के आवास से लगभग पांच लाख रुपए के कीमती सामानों की चोरी करके ले गए हैं।

Tej Pratap Yadav
Image Source : TWITTERहोली के कार्यक्रम के दौरान तेजप्रताप यादव

सचिवालय थाने में दर्ज हुई एफआईआर

निजी सहायक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद सचिवालय थाना की पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। इस दौरान वहां काम करने वालों ने बताया कि चोरों ने कमरे का टाला तोड़कर वहां इस घटना को अंजाम दिया था। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। चूंकि चोरी बिहार सरकार के मंत्री के आवास पर हुई है तो पुलिस पर इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने का दवाब है।  

ये भी पढ़ें - 

श्रद्धा जैसे हत्याकांड से दहला जम्मू-कश्मीर, आरोपी ने लड़की के शरीर के टुकड़े कर दफनाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीएम मोदी का विपक्ष पर फिर तीखा हमला, कहा- 'कांग्रेस मेरी कब्र खोदने में व्यस्त तो मैं गरीबों की जिंदगी बेहतर बनाने में'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।