1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेज प्रताप यादव ने मम्मी-पापा के नाम लिखा संदेश, जयचंदों की तरफ भी किया इशारा; पढ़ें पूरी बात

तेज प्रताप यादव ने मम्मी-पापा के नाम लिखा संदेश, जयचंदों की तरफ भी किया इशारा; पढ़ें पूरी बात

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 01, 2025 06:12 am IST,  Updated : Jun 01, 2025 07:05 am IST

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने मम्मी-पापा के नाम एक संदेश लिखा है। इसके अलावा उन्होंने पार्टी में मौजूद जयचंदों की तरफ भी इशारा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे सिर्फ आप लोगों का प्यार और विश्वास चाहिए।

तेज प्रताप यादव।- India TV Hindi
तेज प्रताप यादव। Image Source : PTI/FILE

पटना: तेज प्रताप यादव को उनके पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। वहीं इस घटना के बाद से जमकर राजनीति हो रही है। अब लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने मम्मी-पापा के नाम एक संदेश लिखा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट की है, जिसके बाद अब फिर से राजनीतिक माहौल गर्म होने वाला है। उन्होंने पोस्ट में अपने साथ मौजूद जयचंदों की तरफ भी इशारा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे सिर्फ आप लोगों का प्यार और विश्वास चाहिए। बता दें कि सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव के अकाउंट से की गई एक पोस्ट के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।

तेज प्रताप ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?

दरअसल, तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने एक्स पर लिखा, "मेरे प्यारे मम्मी पापा... मेरी सारी दुनिया बस आपदोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और। पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहे हमेशा।"

लालू ने तेज प्रताप को पार्टी से क्यों निकाला?

बता दें कि हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाल दिया। उन्होंने तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निकाला है। इससे पहले तेज प्रताप यादव की एक तस्वीर उनके फेसबुक अकाउंट से शेयर की गई थी। इस तस्वीर में वह एक महिला के साथ नजर आ रहे थे। इसके साथ ही लिखा गया था कि दोनों 12 साल से रिलेशन में हैं। हालांकि, कुछ समय बाद तेज प्रताप ने कहा कि उनका अकाउंट हैक हुआ है और उन्हें बदनाम करने के लिए यह सब किया जा रहा है। उन्होंने फोटो को भी फेक करार दिया था और कहा था कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।