1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में तेजस्वी यादव की 'जन विश्वास यात्रा', सरकार के कामकाज का देंगे ब्यौरा, जानें क्या रहेगा शिड्यूल

बिहार में तेजस्वी यादव की 'जन विश्वास यात्रा', सरकार के कामकाज का देंगे ब्यौरा, जानें क्या रहेगा शिड्यूल

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Feb 16, 2024 10:15 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 10:15 pm IST

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की ही तर्ज पर तेजस्वी यादव बिहार में जन विश्वास यात्रा निकालने जा रहे हैं। 20 फरवरी से 29 फरवरी तक चलने वाली इस रैली की शुरुआत मुजफ्फरपुर जिले से होगी। बता दें कि तेजस्वी यादव इस दौरान सरकार के कामकाज का ब्यौरा देंगे।

Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra in Bihar will give details of the government's work know schedule- India TV Hindi
बिहार में तेजस्वी यादव निकालेंगे 'जन विश्वास यात्रा' Image Source : PTI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई है। गुरुवार और शुक्रवार को यह यात्रा बिहार में थी। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की इस यात्रा में भाग लिया। इस दौरान तेजस्वी यादव और राहुल गांधी खुली जीप में दिखे, जिसे तेजस्वी यादव चला रहे थे। एक तरफ राहुल गांधी की यात्रा जारी है। वहीं दूसरी तरफ अब बिहार में भी एक यात्रा निकाली जाने की तैयारी चल रही है। दरअसल यह यात्रा तेजस्वी यादव निकालने वाले हैं। इस यात्रा का नाम जन विश्वास यात्रा रखा गया है। यह यात्रा 20 फरवरी से 29 फरवरी तक चलेगी। 

Related Stories

तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा

इस यात्रा के तहत तेजस्वी यादव प्रतिदिन कम से कम तीन जिलों का दौरा करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव बीते महागठबंधन सरकार के 17 महीने के कामकाज का ब्यौरा देंगे। पहले दिन 20 फरवरी को इस रैली की शुरुआत मुजफ्फरपुर से शुरू होगी। इस दिन यहां वो एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद तेजस्वी यादव की विश्वास यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। बता दें कि 20 फरवरी को 10.30 बजे सकरी मोड मुजफ्फरपुर, 1 बजे सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डा मैदान, 3 बजे शिवहर के किसान मैदान में यह रैली पहुंचेंगी। इसके बाद 21 फरवरी को 10.30 बजे यात्रा मोतिहारी के स्पोर्ट्स क्लब मैदान स्टेडियम, 1 बजे बेतिया पश्चिमी चंपारण के साहुजन हाई स्कूल मैदान और 3 बजे गोपालगंज पहुंचेगी।

क्या रहेगा शिड्यूल

इसके बाद 22 फरवरी को यह रैली सीवान, 1 बजे छपरा और 3 बजे आरा, भोजपुर पहुंचेगी। 23 फरवरी को 10.30 बजे रैली बक्सर, 1 बजे रोहतास और 3 बजे औरंगाबाद पहुंचेगी। 24 फरवरी को 10.30 बजे रैली गया, 12.30 बजे नवादा, 2.40 बजे नालंदा और 4.20 बजे जहानाबाद पहुंचेगी। 25 फरवरी को रैली 10.30 बजे वैशाली, 12.30 बजे समस्तीपुर, 2.30 बजे दरभंगा, 4.30 बजे मधुबनी पहुंचेगी। 26 फरवरी को रैली 10.30 बजे सुपौल, 12.30 बजे अररिया, 2.30 बजे पूर्णियां और 4.30 बजे मधेपुरा पहुंचेगी। वहीं 27 फरवरी को रैली 10.30 बजे सहरसा, 12.30 बजे खगड़िया, 2.30 बजे मुंगेर और 4.30 बजे बेगुसराय पहुंचेगी। 29 फरवरी को यह रैली 10.30 बजे कटिहार, 12.30 बजे भागलपुर, 2.30 बजे बांका और 4.30 बजे जमुई पहुंचेगी। बता दें कि 28 फरवरी की रात पटना से ट्रेन के जरिए कटिहार जाने के कारण इस दिन रैली नहीं होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।