1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में पोस्टर वार, तेजस्वी यादव घोड़े पर सवार और नीतीश कुमार कछुए पर बैठे दिखे, देखें वीडियो

बिहार में पोस्टर वार, तेजस्वी यादव घोड़े पर सवार और नीतीश कुमार कछुए पर बैठे दिखे, देखें वीडियो

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Mangal Yadav
 Published : Feb 15, 2025 07:56 am IST,  Updated : Feb 15, 2025 07:58 am IST

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार शुरू हो गया है। आरजेडी के एक कार्यकर्ता ने पटना में पोस्टर लगाया है जिसमें तेजस्वी को घोड़े की स्पीड से विकास करने वाला नेता बताया गया है।

राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाया गया पोस्टर - India TV Hindi
राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाया गया पोस्टर Image Source : INDIA TV

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में आरजेडी प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक दौड़ते हुए घोड़े पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कछुए की पीठ पर बैठे हुए दिख रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है, 'वही 17 महीनों वाली तेज तर्रार तेजस्वी सरकार आ रही है'। पोस्टर में 17 महीने वाली महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों दर्शाया गया है, जिसके दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी उपमुख्यमंत्री थे।

नीतीश कुमार को कछुए की गति से काम करने वाला नेता बताया

पोस्टर में नीतीश कुमार  के 20 साल के विकास के बारे में भी बताया गया है। नीतीश कुमार के 20 साल के विकास को घोघा की चाल से गति का विकास बताया गया है। जबकि तेजस्वी प्रसाद यादव को घोड़े की रफ्तार से विकास करने वाला नेता दिखाया गया है। सबसे बड़ी यह है यह पोस्टर सीएम नीतीश कुमार के आवास से कुछ ही मीटर की दूरी पर लगाया गया है।

आरजेडी के कार्यकर्ता ने लगाया पोस्टर

यह पोस्टर आरजेडी के एक कार्यकर्ता ने 10, सर्कुलर रोड के निकट लगाया है, जो पूर्व मुख्यमंत्री एवं तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी को आवंटित बंगला है। पोस्टर में तेजस्वी यादव "घोड़े पर सवार" है, उनके हाथ में आरजेडी का चुनाव चिन्ह ‘लालटेन’ भी है और इसमें उन्हें एक मील का पत्थर पार करते हुए दिखाया गया है, जिस पर "2025" लिखा है जो इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में है।

इसी पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक कछुए पर बैठे हुए दिखाया गया, उनकी पीठ में कुर्सी बंधी हुई है। इसमें नीचे एक जगह लिखा है कि “तेजस्वी विकास-2025 में फुल स्पीड से होगा। तेजस्वी यादव बड़े पैमाने पर सरकारी विभागों में भर्ती का श्रेय ले रहे हैं और इसे 2020 के विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं से किए गए 10 लाख सरकारी नौकरियों" के वादे से जोड़ रहे हैं। 

बिहार में इस साल होने वाले हैं चुनाव

 
बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं। तेजस्वी यादव जनता दल (यू) प्रमुख नीतीश कुमार के साथ मिलकर बनाई गई महागठबंधन सरकार के दौरान अपने प्रदर्शन को आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान भुनाने की कोशिश में हैं। हालांकि नीतीश कुमार के फिर से भाजपा के साथ चले जाने के बाद बिहार में महागठबंधन सरकार 2024 में गिर गई थी। नीतीश कुमार बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए का साथ छोड़कर 2022 में राजद नीत महागठबंधन में आ गए थे। इस सरकार में भी वही मुख्यमंत्री थे। 

(भाषा इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।