1. Hindi News
  2. बिहार
  3. एड्स बीमारी से शर्मसार होने या डरने की जरूरत नहीं, युवाओं को जांच करानी चाहिए: तेजस्वी यादव

एड्स बीमारी से शर्मसार होने या डरने की जरूरत नहीं, युवाओं को जांच करानी चाहिए: तेजस्वी यादव

 Published : Dec 01, 2022 05:30 pm IST,  Updated : Dec 01, 2022 05:30 pm IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि एड्स के मरीजों से घृणा नहीं करनी चाहिए और युवा पीढ़ी, खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक है कि वे बिना किसी भय एवं शर्म के एचआईवी जांच कराएं।

tejashwi yadav- India TV Hindi
तेजस्वी यादव Image Source : PTI

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने गुरुवार को कहा कि एड्स बीमारी से शर्मसार होने या डरने की जरूरत नही है और एड्स पीड़ितों से घृणा नहीं करनी चाहिए। विश्व एड्स दिवस पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री यादव ने युवाओं का आह्वान किया कि उन्हें बिना किसी शर्म और भय के इसकी जांच करानी चाहिए। यादव ने कहा कि एड्स के मरीजों से घृणा नहीं करनी चाहिए और युवा पीढ़ी, खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक है कि वे बिना किसी भय एवं शर्म के एचआईवी जांच कराएं।

एक पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर 33 वर्षीय तेजस्वी यादव पैदल ही आए ताकि युवाओं से घुल-मिल सकें। उन्होंने इस मौके पर ट्रैकसूट पहन रखा था। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता ने ट्विटर पर इस समारोह की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता मार्च कार्यक्रम में शिरकत की। विश्व एड्स दिवस मनाने का उद्देश्य एचआईवी व एड्स के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाना व जागरूक करना एवं एड्स मरीजों का सामाजिक बहिष्कार करने के बजाए उनके साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित करना है।’’

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।