1. Hindi News
  2. बिहार
  3. "कहां गया सुशासन? बिहार में अपराधियों का बोलबाला", नीतीश सरकार पर बरसे तेजस्वी यादव

"कहां गया सुशासन? बिहार में अपराधियों का बोलबाला", नीतीश सरकार पर बरसे तेजस्वी यादव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 21, 2020 06:26 pm IST,  Updated : Dec 21, 2020 06:33 pm IST

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिना नाम लिए घेरा और कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है।

"कहां गया सुशासन? बिहार में अपराधियों का बोलबाला", नीतीश सरकार पर बरसे तेजस्वी यादव- India TV Hindi
"कहां गया सुशासन? बिहार में अपराधियों का बोलबाला", नीतीश सरकार पर बरसे तेजस्वी यादव Image Source : PTI

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिना नाम लिए घेरा और कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। RJD नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को पूछा कि 'जब बिहार में हत्या, जज पर हमले, अपहरण, लूट, मारपीट और गैंगरेप हो रहे हैं तब सुशासन कहां गया?'

तेजस्वी यादव ने कहा, "जिस प्रकार बिहार में अपराधियों का बोलबाला हुआ है, हम बार-बार कह रहे हैं महाजंगल राज का राजा कौन है? कहां गया सुशासन? जज पर हमले हो रहें हैं, दिनदहाड़े हत्या, लूट, मारपीट, अपहरण और गैंगरेप हो रहे हैं। कहां गया सुशासन? इन सारी चीजों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे।"

गौरतलब है कि बिहार के औरंगाबाद में जिला न्यायाधीश दिनेश प्रधान पर अक्टूबर महीने में कथित रूप से हमले का मामला सामने आया था। मामले में बिहार पुलिस के एक एसआई पर जिला न्यायाधीश दिनेश प्रधान को अपशब्द कहने, धमकी दी और उन पर हमला करने का आरोप लगा था। यह मामला उच्चतम न्यायालय भी पहुंच चुका है।

उच्चतम न्यायालय ने बिहार के औरंगाबाद में जिला न्यायाधीश दिनेश प्रधान पर अक्टूबर महीने में कथित रूप से हमला करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और आपराधिक अवमानना कार्यवाही के लिये दायर जनहित याचिका पर बुधवार (16 दिसंबर) को बिहार सरकार और उसके अधिकारियों को नोटिस जारी किये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।