1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना में सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदला, जानिए अब कब तक लगेंगी कक्षाएं?

पटना में सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदला, जानिए अब कब तक लगेंगी कक्षाएं?

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 30, 2023 07:11 pm IST,  Updated : Apr 30, 2023 11:12 pm IST

मौसम की स्थिति को देखते हुए सुबह 10.30 बजे तक कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए गए थे, जो अब 11.30 बजे तक चलेगी।

पटना में सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदला, जानिए अब कब तक लगेंगी कक्षाएं?- India TV Hindi
पटना में सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदला, जानिए अब कब तक लगेंगी कक्षाएं? Image Source : FILE

बिहारः पटना में एक मई से सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। इस संबंध में पटना के डीएम ने बताया है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सुबह 10.30 बजे तक कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए गए थे, जो अब 11.30 बजे तक चलेगी। यह आदेश सोमवार 1 मई से सभी स्कूलों पर लागू हो जाएगा। डीएम के आदेश के अनुसार निर्धारित समय के बाद स्कूल खुले रहने पर कार्रवाई होगी।

इसके लिए डीएम चंद्रशेखर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये हैं। बिहार में पिछले दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार देखने को मिल रहा था। रविवार को पटना में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। यही नहीं पटना का अधिकतम तापमान पिछले कुछ दिनों से 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया जा रहा है। जिसके कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है।

आज रविवार को भी राजधानी पटना में जोरदारी बारिश हुई। साथ ही ओले भी गिरे। बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम में काफी ठंडक छा गई। इस कारण बदले मौसम को देखते हुए प्रशासन द्वारा स्कूलों के समय में परिवर्तन का निर्णय लिया गया है।

Also Read:

मिर्जापुर से दिल्ली आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम की खबर से हड़कंप, चुनार स्टेशन सील, की जा रही सघन चेकिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।