बिहार की राजधानी पटना में 2 सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये वारदात पटना के गोपालपुर थाना इलाके के शाहपुर में एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान हुई। दौलत राय के बेटे के रिसेप्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिससे अफरातफरी मच गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया।
चश्मदीदों के मुताबिक 32 साल के मनीष कुमार और 23 साल के उसके भाई मंजीत कुमार का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपियों ने हथियार निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। घटना के बाद समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल से कारतूस के तीन खोखे बरामद किए गए हैं। FSLकी टीम की मदद से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि दौलत राय के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में गोलीबारी हुई जिसमें दो लोगों को गोली लगी थी। दोनों की मौत NMCH अस्पताल में ले जाने से पहले हो गई।
(रिपोर्ट- बिट्टू कुमार)
यह भी पढ़ें-
बिन ब्याही मां बनने पर पिता-चाचा ने की युवती की हत्या, प्रेमी ने नवजात को पुल के नीचे फेंका
संपादक की पसंद