1. Hindi News
  2. बिहार
  3. उपेंद्र कुशवाहा बने बिहार के MLC, नीतीश कुमार की JDU में किया है अपनी पार्टी का विलय

उपेंद्र कुशवाहा बने बिहार के MLC, नीतीश कुमार की JDU में किया है अपनी पार्टी का विलय

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Published : Mar 17, 2021 01:30 pm IST,  Updated : Mar 17, 2021 02:15 pm IST

पिछले हफ्ते ही उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी RLSP का विलय नीतीश कुमार की पार्टी JDU में किया था।

उपेंद्र कुशवाहा को...- India TV Hindi
उपेंद्र कुशवाहा को बिहार विधानपरिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है Image Source : NITISH KUMAR TWITTER

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी में अपनी पार्टी का विलय करने के बाद उपेंद्र कुशवाहा को बिहार विधान परिषद का सदस्य नियुक्त कर दिया गया है। बिहार के राज्यपाल ने बुधवार को 12 सदस्यों को विधान परिषद का सदस्य नियुक्त किया जिसमें उपेंद्र कुशवाहा का नाम भी शामिल है। पिछले हफ्ते ही उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी RLSP का विलय नीतीश कुमार की पार्टी JDU में किया था। 

उपेंद्र कुशवाहा के अलावा अशोक चौधरी, जनक राम, राम वचन राय, संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, संजय सिंह, देवेश कुमार, प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर और निवेदिता सिंह को बिहार विधानपरिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। 

राज्यपाल कोटे से बिहार विधान परिषद के लिए 12 विधान पार्षदों का मनोनयन हो गया है। सरकार ने इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है और बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के आदेश से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

राज्यपाल कोटा से जो 12 चेहरे विधान परिषद गए हैं उनमें बीजेपी कोटे को छह सीट और जदयू कोटे को छह सीट मिली है। एमएलसी बनाए जाने वालों में मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री जनक राम के साथ साथ हाल ही में अपनी पार्टी का जेडीयू में विलय करने वाले उपेंद्र कुशवाहा शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।