1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में पिछले 30 साल में सबसे ज्यादा मतदान किस बात का संकेत? प्रशांत किशोर समेत अन्य नेताओं ने क्या कहा

बिहार में पिछले 30 साल में सबसे ज्यादा मतदान किस बात का संकेत? प्रशांत किशोर समेत अन्य नेताओं ने क्या कहा

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Nov 06, 2025 08:18 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 08:26 pm IST

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 30 सालों में सबसे ज़्यादा मतदान दर्शाता है कि बिहार में बदलाव आ रहा है। 14 नवंबर को एक नई व्यवस्था स्थापित होने जा रही है।

पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की भीड़- India TV Hindi
पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की भीड़ Image Source : PTI

पटनाः बिहार में पहले चरण के मतदान में बंपर वोटिंग हुई। 18 जिलों की 121 सीटों पर गुरुवार को रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ। चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, शाम तक 64.46 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक महिलाओं ने जमकर वोट डाले। बिहार में बंपर वोटिंग पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। 

बिहार में ज्यादा वोटिंग का मतलब बदलावः पीके

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने गयाजी में कहा कि पिछले 30 सालों में सबसे ज़्यादा मतदान होना इस बात का संकेत है कि बिहार में बदलाव आ रहा है। 14 नवंबर को एक नई व्यवस्था स्थापित होने जा रही है। 

बंपर वोटिंग पर महागठबंधन के नेताओं का बयान

वहीं, VIP पार्टी के नेता और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में बदलाव की लहर है। बंपर वोटिंग हो रही है। मुझे उम्मीद है कि बिहार में बदलाव होगा। महागठबंधन की सरकार बनेगी। वहीं, कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने महागठबंधन दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रहा है। मैं पहले ही कहा करता था कि बिहार चौंकाने वाला परिणाम देने वाला है और आज जिस प्रकार की खबरें आ रही हैं उससे साफ है कि सत्ता में परिवर्तन हो रहा है।

बंपर वोटिंग पर एनडीए के नेताओं का बयान

 वहीं, केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (आर) के नेता चिराग पासवान ने कहा कि इसमें रद्दी भर भी कहीं कोई शंका नहीं है कि 14 तारीख के बाद परिणाम के बाद एक बार फिर से बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है। हम लोग पिछले 20 दिनों से प्रचार कर रहे हैं... जिस तरह से प्रथम चरण का मतदान संपन्न हुआ है, इससे हमारा विश्वास और बढ़ गया है कि इस बार एक ऐतिहासिक जीत की ओर हम लोग बढ़ रहे हैं... बिखरा हुआ महागठबंधन, झूठे वादों को लेकर जिस तरह से जनता के बीच गया और कहा कि हर परिवार को सरकारी रोजगार दे देंगे, बिहार की जनता ज्यादा समझदार है।

चिराग ने कहा कि बिहार की जनता जानती है कि यदि राज्य का बजट इतना है और आप इतनी सरकारी नौकरी देने की बात नहीं कर सकते... ये सारी बातें जनता समझ रही है... ऐसे में मैं मानता हूं कि इस बार हमारा NDA गठबंधन ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर हो रहा है। दूसरे चरण की समाप्ति आते-आते इस जीत का मार्जिन और भी ज्यादा बढ़ने जा रहा है।" वहीं, बीजेपी के नेताओं ने भी जीत का दावा किया है। 

इनपुट- एएनआई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।