1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पत्नी के वियोग में हाई टेंशन बिजली पोल पर चढ़ गया युवक, डेढ़ घंटे तक किया ड्रामा; सामने आया वीडियो

पत्नी के वियोग में हाई टेंशन बिजली पोल पर चढ़ गया युवक, डेढ़ घंटे तक किया ड्रामा; सामने आया वीडियो

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Sep 16, 2025 08:32 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 08:37 pm IST

पत्नी मायके चली गई तो युवक उदास रहने लगा और वियोग में आकर हाई टेंशन बिजली पोल पर चढ़ गया। युवक यहां पर सुसाइड करने की कोशिश करने लगा।

हाई टेंशन बिजली पोल पर चढ़ गया युवक- India TV Hindi
हाई टेंशन बिजली पोल पर चढ़ गया युवक Image Source : REPORTER INPUT

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय में एक युवक हाई वोल्टेज बिजली के पोल पर चढ़ गया। करीब डेढ़ घंटे तक वो नीचे नहीं आया। किसी तरह से स्थानीय ग्रामीण और पुलिस ने उसे नीचे उतारा। युवक की पहचान रचियाही गांव निवासी राजा कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि पत्नी के मायके जाने के बाद युवक उदास था।

सुसाइड करने के लिए बिजली पोल पर चढ़ा

पत्नी के मायके जाने की बात को लेकर युवक का भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद राजा ने आत्महत्या की सोची। घर से थोड़ी दूर बिजली के हाई वोल्टेज खंभे पर वो चढ़ गया। खंभे पर चढ़ने के दौरान गांव वालों की नजर राजा पर पड़ गई थी। मौके पर भीड़ जुटने लगी। लोगों ने नीचे उतरने को कहा तो वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं था। 

खंभे से 33 हजार वोल्ट बिजली होती है सप्लाई  

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दो ग्रामीणों को पोल पर चढ़ाया गया। तब उसे किसी तरह से नीचे उतारा गया। पुलिस युवक को अपने साथ लेकर थाना चली गई। वही रचियाही पंचायत के मुखिया राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक युवक पोल पर चढ़ गया है। खंभे से 33 हजार वोल्ट लाइन का सप्लाई होती है।

गर्भवती पत्नी चली गई है दिल्ली

जानकारी के अनुसार, राजा की पत्नी गर्भवती है। इसके ससुराल के सभी लोग दिल्ली में रहते हैं। राजा पत्नी को दिल्ली पहुंचा कर आया था। इसके बाद भाई के साथ घर में कुछ   विवाद हुआ। अपने रूम में गोदरेज तोड़ने गया था। इसी पर भाई ने हल्की पिटाई कर दी तो वह गुस्से में घर से निकल गया। इसी से आक्रोशित होकर वह गांव से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली पोल पर चढ़ गया। गांव के मुखिया राजेश कुमार ने बताया कि पत्नी के वियोग में उसने ऐसा किया। हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद काफी कोशिश कर पुलिस ने उसे पोल से उतारा है। 

(बेगूसराय से संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।