
1- लाइव कैटल
यह कॉन्ट्रैक्ट मीट और फीड ग्रेन की मांग एवं आपूर्ति को दर्शाता है। लाइव कैटल फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट पहला ऐसा कॉन्ट्रैक्ट है, जो जिंदा जानवरों की ट्रेडिंग से संबंधित है। इस तरह की ट्रेडिंग आमतौर पर डॉलर और सेंट में की जाती है जो कि प्रतिपाउंड पदार्थ के हिसाब से होती है। औसतन एक कॉन्ट्रैक्ट में 40,000 पाउंड का कंट्रोल होता है। यानी मोटा-मोटा 0.90 डॉलर प्रति पाउंड के हिसाब से इसकी कुल वैल्यू 36,000 डॉलर होगी। फरवरी, अप्रैल, जून, अगस्त, अक्टूबर और दिसंबर के महीने में लाइव कैटल की सबसे ज्यादा ट्रेडिंग होती है। अगर सिर्फ अमेरिका भर की बात करें तो ये साइराक्यूज, कान, ट्यूलिया, टेक्सस, कोलंबस, नेब और डॉज सिटी जैसी जगहों पर सप्लाई किए जाते हैं।
2- पोर्क बैल्लीज
दरअसल फ्रोजेन पोर्क बैल्लीज फ्यूचर्स स्टोर कर के रखा हुआ सूअर का मांस होता है। पोर्क बैल्लीज सीएमई पर एक्सचेंज होने वाली पहली ऐसी कमोडिटी है, जो फ्रोजेन मीट के रूप में होती है। फरवरी, मार्च, मई, जुलाई और अगस्त में इसकी डिलीवरी सबसे ज्यादा होती है।
3- फीडर कैटल
प्राय: इसमें उस किस्म के जानवर आते हैं जिन्हें खिला-पिलाकर हष्ट पुष्ट कर दिया जाता है। ये एक तरह से लाइव कैटल के डेरिवेटिव्स होते हैं और ये लाइव कैटल कॉन्ट्रैक्ट के जैसे ही होते हैं लेकिन ये लाइव कैटल के मुकाबले ज्यादा कीमत पर बेचा जाता है। जैसे कि अगर लाइव कैटल 40,000 रुपए प्रति पाउंड पर बिकता है तो फीडर कैटल कॉन्ट्रैक्ट 50,000 रुपए प्रति पाउंड पर बेचा जाता है। जनवरी, मार्च, अप्रैल, मई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर के महीने में इसकी सबसे ज्यादा डिलीवरी की जाती है।
4- लीन हॉग्स
अगर देखा जाए तो यह एक लिहाज से लाइव कैटल और पोर्क बैल्लीज कॉन्ट्रैक्ट के जैसा ही होता है। यह 40,000 प्रति पाउंड का होता है। इसे भी सेंट प्रति पाउंड के हिसाब से ट्रेड किया जाता है। फरवरी, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त और अक्टूबर के महीने में इसकी सबसे ज्यादा ट्रेडिंग की जाती है। फीडर कैटल की तरह ही लीन हॉग्स की भी डिलीवरी नहीं होती है, ये कॉन्ट्रैक्ट कैश के साथ सैटल होते हैं।