1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की महिला विधायक पर हुआ जानलेवा हमला, नशे में धुत व्यक्ति ने चाकू से किया वार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की महिला विधायक पर हुआ जानलेवा हमला, नशे में धुत व्यक्ति ने चाकू से किया वार

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 21, 2023 07:40 am IST,  Updated : Aug 21, 2023 07:40 am IST

रविवार को राजनांदगांव जिले में ये घटना हुई। कांग्रेस की विधायक छन्नी साहू एक सार्वजनिक समारोह में शामिल हुई थी। इस दौरान एक आरोपी ने उनपर चाकू से हमला कर दिया।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की महिला विधायक पर हुआ जानलेवा हमला- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की महिला विधायक पर हुआ जानलेवा हमला Image Source : SOCIAL MEDIA

छत्तीसगढ़ में खुज्जी की विधायक छन्नी चंदू साहू रविवार को डोंगरगांव पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले जोधरा गांव में एक सार्वजनिक समारोह में शामिल हुई थी। इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी तब नशे में धुत था। इस हमले में विधायक छन्नी साहू घायल हो गई।

विधायक छन्नी चंदू साहू ने क्या कहा?

छन्नी साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "मैं जोधरा गांव में भूमि पूजन के लिए गई थी। भूमि पूजन के बाद बच्चों का एक कार्यक्रम था। उस कार्यक्रम के दौरान 21-22 साल का एक लड़का पीछे से आया और उसने मुझ पर चाकू से हमला कर दिया। मैंने जैसे ही चाकू देखा, खुद को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान मेरी कलाई में चोट लग गई।"

घटना पर पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार ये घटना रविवार शाम को डोंगरगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जोधरा गांव में हुई है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में आरोपी ने विधायक पर चाकू से हमला कर दिया। इसके पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और जांच की जा रही है।

आपकों बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। और वहां कांग्रेस की महिला विधायक पर हुए हमले के बाद विपक्षी भाजपा उनपर हमलावर हो गई है। भाजपा घटना की निंदा करते हुए इसे भूपेश बघेल सरकार की विफलता बता रही है। भाजपा ने कहा कि जब सत्तारूढ़ पार्टी की विधायक सुरक्षित नहीं है तो फिर आम-आदमी का क्या होगा।

ये भी पढ़ें-

मौसम अपडेट: गर्मी से बेहाल दिल्ली को कब मिलेगी राहत? IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट

I.N.D.I.A. गठबंधन में आई कोई गांठ? लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आया बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।