1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. बीजापुर: नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन, 4 दिन में 40 से ज्यादा जवान डिहाइड्रेशन का शिकार

बीजापुर: नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन, 4 दिन में 40 से ज्यादा जवान डिहाइड्रेशन का शिकार

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 26, 2025 03:06 pm IST,  Updated : Apr 26, 2025 03:14 pm IST

सबसे बड़े ऑपरेशन के दौरान 40 से ज्यादा जवान डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए हैं। बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

Soliders dehyderated- India TV Hindi
अस्पताल में इलाज कराते जवान Image Source : INDIA TV

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आतंकियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सबसे बड़े ऑपरेशन के दौरान 40 से ज्यादा जवान डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए हैं। बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बीते 72 घंटे से लगातार जवान माओवादियों के खिलाफ जारी अभियान में अपना शौर्य दिखा रहे हैं। पीड़ित जवानों को सेना के हेलिकॉप्टर से तेलंगाना के भद्राचलम के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। 

जवान पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी में नक्सलियों से लोहा ले रहे हैं। इस ऑपरेशन के दौरान अब तक तीन नक्सली ढेर हो चुके हैं। वहीं, दो जवानों के भी घायल होने की खबर है। 

नक्सलियों ने बातचीत की पेशकश की

नक्सलियों ने पत्र लिखकर सरकार से बातचीत की मांग की है। जंगल में पानी के अभाव में जवानों की हालत खराब है। ऐसे में नक्सलियों को भी खाने-पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। सूखे जंगलों के बीच 500 से ज्यादा नक्सली छिपे हुए हैं। ऐसे में नक्सलियों ने सरकार से बातचीत की मांग की है। नक्सलियों का कहना है कि उन्होंने पहले ही शांतिपूर्ण बातचीत की पेशकश की थी, लेकिन सरकार हिंसा का रास्ता अपना रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।