1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ में आज हो सकता है सीएम के नाम का ऐलान, रायपुर पहुंचे तीनों पर्यवेक्षक

छत्तीसगढ़ में आज हो सकता है सीएम के नाम का ऐलान, रायपुर पहुंचे तीनों पर्यवेक्षक

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Dec 10, 2023 07:33 am IST,  Updated : Dec 10, 2023 10:01 am IST

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने प्रचंड जीत के बाद आज नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। पार्टी हाईकमान की ओर से चुने गए तीन पर्यवेक्षक आज दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक करेंगे और एक नाम चुनेंगे। इसके बाद इस नाम पर पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मुहर लगाएंगे।

Chhattisgarh chief minister- India TV Hindi
बीजेपी आलाकमान लगाएगा नए सीएम के नाम पर मुहर Image Source : PTI

छत्तीसगढ़ में आज नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। आज रायपुर में दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होने जा रही है। बैठक में बीजेपी के सभी विधायक और तीनों पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, दुष्यंत गौतम और सर्वानंद सोनेवाल मौजूद रहेंगे। सुबह ही बीजेपी के पर्यवेक्षक - केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर भी बैठक में शामिल होंगे। बैठक में नए सीएम के नाम पर चर्चा होगी। इसके बाद मीटिंग में तय हुए नामों पर केंद्रीय नेतृ्त्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुहर लगाएंगे। 

सभी विधायकों को दो दिन तक रायपुर में रहने के आदेश

वहीं बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले दिल्ली से रायपुर तक हलचल तेज है। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर छत्तीसगढ़ का सीएम कौन होगा। अगले कुछ घंटों में छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सस्पेंस से पर्दा हट सकता है। आज रायपुर में दो बजे होने वाली विधायकों की बैठक से पहले कल पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। ये पहली बार है जब पार्टी अध्यक्ष ने खुद सरकार गठन से पहले सभी विधायकों के साथ एक साथ मीटिंग की है। बताया जा रहा है मीटिंग के दौरान जेपी नड्डा ने चुने हुए विधायकों को सरकार और संगठन के काम के साथ-साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा की पूरी जानकारी दी है। इसके साथ ही सभी विधायकों को अगले दो दिनों तक रायपुर में ही मौजूद रहने को कहा गया है।

BJP अध्यक्ष और पीएम मोदी लगाएंगे फाइनल मुहर

वहीं आज होने वाली विधायक दल की बैठक में तीनों ऑब्जर्वर, झारखंड के पूर्व सीएम और आदिवासी नेता अर्जुन मुंडा, असम के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत गौतम शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम माथुर पहले से ही रायपुर में मौजूद हैं। माना ये जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में तीनों ऑब्जर्वर सभी विधायकों से सीएम फेस को लेकर उनकी राय जानेंगे और फिर पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट देंगे। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष और पीएम मोदी फाइनल नाम पर मुहर लगाएंगे। 

ये भी पढ़ें-

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ से उठाया

शादी समारोह चल रहे होटल में घुसा दरिंदा, अकेली सो रही 6 साल की मासूम के साथ की हैवानियत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।