1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. न्‍यूज
  4. छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो माओवादी ढेर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2019 12:24 pm IST,  Updated : Apr 21, 2019 12:26 pm IST

छत्तीगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। इलाके के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए।

Maoist- India TV Hindi
Maoist

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। इलाके के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। 

पुलिस उपमहानिरीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) सुंदरराज पी ने समाचार एजेंसी ‘पीटीआई’ को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर तेलंगाना की विशेष नक्सल विरोधी ग्रेहाउंड इकाई, छत्तीसगढ़ पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला बल ने अंतरराज्यीय सीमा के पास एक अभियान शुरू किया था, जिसके बाद पामेद के पास जंगलों में सुबह करीब आठ बजे मुठभेड़ हुई। 

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल पामेद में जंगलों की घेराबंदी कर रहे थे तब मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ मुठभेड़ खत्म होने के बाद मौके से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि कुछ हथियार भी मौके से बरामद किए गए हैं। इलाके में तलाश अभियान जारी होने के चलते विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें छत्तीसगढ़