1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ का किला कौन कर रहा फतह? INDIA TV-CNX ओपिनियन पोल में सामने आए लोकसभा चुनाव 2024 के आंकड़े

छत्तीसगढ़ का किला कौन कर रहा फतह? INDIA TV-CNX ओपिनियन पोल में सामने आए लोकसभा चुनाव 2024 के आंकड़े

 Published : Jul 28, 2023 06:11 pm IST,  Updated : Jul 28, 2023 08:31 pm IST

लोकसभा चुनाव 2024 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। राजनीतिक पार्टियों ने इन चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उससे पहले INDIA TV-CNX ओपिनियन पोल में जनता का मूड सामने आया है। जानिए छत्तीसगढ़ में कौन बना रहा बढ़त-

INDIA TV-CNX ओपिनियन पोल- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ का किला कौन कर रहा फतह? Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो चुकी है। पार्टियों ने अपने किलों को मजबूत करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। पार्टियां अपना पक्ष चुन रही हैं। कोई NDA में शामिल हो रहा है तो कोई विपक्षी एकता का नाम लेकर बनाया गया I.N.D.I.A. में शामिल हो रहा है। चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस लिहाज से INDIA TV-CNX ने एक चुनावी सर्वे किया।

INDIA TV-CNX के इस ओपिनियन पोल में लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर हैरान करने वाले आंकड़े सामने आये हैं। इस ओपिनियन पोल में देश के 292 लोकसभा क्षेत्रों में इंडिया टीवी-सीएनएक्स का ओपिनियन पोल हुआ। सर्वे में सैंपल साइज़ 44548 लोगों का था। सर्वे में 23871 पुरूष और 20677 महिलाएं शामिल हुईं। 

छत्तीसगढ़ ने बढ़त बना सकती है बीजेपी 

इस समय देश के कुछ चुनिंदा ही राज्य हैं, जहां कांग्रेस की अपने दम पर सरकार है। इन राज्यों में एक राज्य छत्तीसगढ़ है। यहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। हालांकि INDIA TV-CNX ने सर्वे किया। इस सर्वे में जहां बीजेपी के लिए सुखद आंकड़े दिख रहे हैं तो वहीं कांग्रेस इन आकंड़ों से परेशानी में पड़ती हुई दिख रही है। 

मत प्रतिशत में नहीं दिख रहा ज्यादा अंतर 

ओपिनियन पोल में सामने आये आंकड़े के अनुसार, छत्तीसगढ़ की कुल 11 सीटों में से 7 सीटें बीजेपी तो वहीं केवल 4 सीटें कांग्रेस के खाते में जाती हुई दिख रही हैं। वहीं वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 46%, कांग्रेस को 43% और अन्य को 11% वोट मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

हिंसा के बाद मणिपुर में कौन सी पार्टी जनता की पहली पसंद, INDIA TV-CNX ओपिनियन पोल में हुआ बड़ा खुलासा 

पूर्वोत्तर बन रहा किसका गढ़? INDIA TV-CNX ओपिनियन पोल में जानिए I.N.D.I.A. का भी हाल 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।