1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़: संपत्ति के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या करवा दी, रेत में दबी मिली लाश

छत्तीसगढ़: संपत्ति के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या करवा दी, रेत में दबी मिली लाश

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 31, 2026 02:49 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 02:49 pm IST

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में छोटे भाई ने बड़े भाई की सुपारी देकर हत्या करवा दी। उसका शव रेत में दबा पड़ा था, मृतक का नाम दामोदर सिंह था जो कि रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी थे। जानें कैसे हुआ खुलासा?

छत्तीसगढ़ में हत्या का खुलासा- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में हत्या का खुलासा

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में खौफनाक हत्या का खुलासा हुआ है। संपत्ति हड़पने के इरादे से छोटे भाई ने सुपारी देकर बड़े भाई की हत्या करवा दी। मृतक का नाम दामोदर सिंह है, जो रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी थे। दामोदर सिंह के पास करोड़ों की प्रॉपटी और 30 तोला सोना था, जिसे उनका छोटा भाई हड़पना चाहता था। इसके लिए उसने प्लानिंग की और गांव के ही एक युवक को 10 लाख रुपये और 50 डिसमिल जमीन देने का लालच दिया और डील पक्की कर ली। इसके लिए उसने चार लाख रुपये एडवांस भी दे दिए थे।

फर्जी नोटरी तैयार कर दिया धोखा

आरोपियों ने एक फर्जी नोटरी तैयार करवाया, जिसमें यह दिखाया गया कि दामोदर अपनी संपत्ति भाइयों और भतीजों को बेच रहे हैं और अपने बेटे से कोई संबंध नहीं रखना चाहते। 21 मार्च को प्लानिंग के तहत छोटे भाई रणजीत ने अपने भाई दामोदर को दुर्गा पूजा के बहाने बुलाया और रास्ते में मनोहरपुर के सुनसान इलाके में संजय यादव और उसके साथियों ने दामोदर की गाड़ी रोककर गमछे से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे कार में ले गए और फिर शव को नदी के पास गड्डा खोदकर रेत में दफना दिया।

संपत्ति के विवाद के कारण हो गई हत्या

पुलिस ने खुलासा किया जिसमें पता चला कि वारदात में 15 लोग शामिल थे। 21 मार्च को दामोदर को बुलाकर गमछे से उसका गला घोंटा गया, लाश घटनास्थल से 60km दूर जंगल ले जाकर रेत में दफनाया गया, फिर मोबाइल नदी में बहा दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दामोदर सिंह राजपूत शिक्षा विभाग में लेखा अधिकारी थे, जो रिटायर होने के बाद मुंगेली में किराए के मकान में रह रहे थे। जांच में सामने आया कि दामोदर सिंह का अपने इकलौते बेटे संजय राजपूत के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक कलह का फायदा उठाकर उनकी हत्या कर दी गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।