1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. IGI एयरपोर्ट पर करीब 50 लाख रूपए मूल्य के सोना, केसर और सिगरेट की तस्करी को लेकर 2 लोग गिरफ्तार

IGI एयरपोर्ट पर करीब 50 लाख रूपए मूल्य के सोना, केसर और सिगरेट की तस्करी को लेकर 2 लोग गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2021 07:52 pm IST,  Updated : Jan 30, 2021 07:52 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमाशुल्क के अधिकारियों ने करीब 50 लाख रूपये मूल्य के सोना, उत्तम गुणवत्ता के ईरानी केसर और सिगरेटों की तस्करी करने को लेकर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

2 men held at Delhi airport for smuggling gold, high quality Iranian saffron: Customs- India TV Hindi
2 men held at Delhi airport for smuggling gold, high quality Iranian saffron: Customs । Representational Image Image Source : PTI

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमाशुल्क के अधिकारियों ने करीब 50 लाख रूपए मूल्य के सोना, उत्तम गुणवत्ता के ईरानी केसर और सिगरेटों की तस्करी करने को लेकर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को यहां जारी एक बयान के अनुसार शुक्रवार सुबह को दुबई से पहुंचने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। वे दिल्ली के निवासी हैं।

बयान में कहा गया है, सघन तलाशी की गयी और एक यात्री पास से सोने की पांच बिस्कुट (कुल 583 ग्राम एवं 29.44 मूल्य के) मिले। उसने उसे सिगरेट के पैकेट में छिपा रखा था। बयान के मुताबिक एक अन्य यात्री के पास उत्तम गुणवत्ता का केसर (25 ग्राम के 575 पैकेट यानी कुल 14.37 किलोग्राम मिला जिसकी कीमत 16.53 लाख रूपये है।

बयान के अनुसार दूसरे यात्री के पास 17,600 सिगरेट (एस्से गोल्ड ब्रांड) भी मिले जिसका मूल्य 3.52 लाख रूपये है। बयान के मुताबिक सारी चीजें- सोना, ईरानी केसर और सिगरेट जब्त कर ली गयी हैं जिसकी कुल कीमत 49.49 लाख रूपये हैं। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।