1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली: महिला टॉयलेट के बाहर घूम रहे थे लड़के, टोका तो 2 लोगों को चाकू मारा

दिल्ली: महिला टॉयलेट के बाहर घूम रहे थे लड़के, टोका तो 2 लोगों को चाकू मारा

 Published : Apr 30, 2025 08:47 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 08:47 pm IST

दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में चाकू घोंपने की घटना सामने आई है। महिला टॉयलेट के सामने से हटने को कहने पर दो नाबालिगों ने दो युवकों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में महिलाओं के सार्वजनिक शौचालय के बाहर खड़े होने से मना करने पर 2 नाबालिगों ने दो पुरुषों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों आरोपी नशे और शराब के आदी थे और पिछले 2 सालों से छोटे-मोटे अपराध कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी स्नैचिंग या डकैती करने के इरादे से वहां मौजूद थे। 

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 25 अप्रैल की रात करीब आठ बजे उस समय हुई, जब पीड़ित बीपत और नरेश ने इलाके में महिलाओं के सार्वजनिक शौचालय के प्रवेश द्वार पर खड़े आरोपियों को टोका था। आपत्ति से गुस्साए दोनों नाबालिगों ने पीड़ितों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे ‘बीपत के सिर और कंधे पर गहरे घाव हो गए और नरेश के पेट में गंभीर चोट आई’। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि हमले के बाद गुलाबी बाग थाने में मामला दर्ज किया गया।

झपटमारी की फिराक में थे आरोपी

अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने मादक पदार्थों का आदी होने की बात कबूल की। अधिकारी ने बताया कि ​घटना वाले दिन आरोपी शौचालय के पास झपटमारी की फिराक में थे। 

यह भी पढ़ें-

12वीं पास से MBBS बेटी ने कर ली शादी तो पिता ने दे दी 'सजा-ए-मौत', मारी गोली

कुत्ते चबा रहे थे बुजुर्ग का कंकाल, 9 दिन से लापता थे; ब्याज पर पैसे देने का करते थे काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।