1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ऑटो चालकों ने युवतियों से किया दुष्कर्म, अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

ऑटो चालकों ने युवतियों से किया दुष्कर्म, अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Nov 26, 2021 10:25 pm IST,  Updated : Nov 26, 2021 10:25 pm IST

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि ऑटो चालकों ने दो अलग-अलग जगहों पर अपहरण कर युवतियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों मामलों में सरिता विहार थाना और गोविंदपुरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों ऑटो चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। 

ऑटो चालकों ने युवतियों से किया दुष्कर्म, अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार- India TV Hindi
ऑटो चालकों ने युवतियों से किया दुष्कर्म, अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

Highlights

  • दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद
  • दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • सरिता विहार और गोविंदपुरी थाना पुलिस ने आरोपी ऑटो चालकों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि ऑटो चालकों ने दो अलग-अलग जगहों पर अपहरण कर युवतियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पहले मामले में पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ऑटो चालक ने पीड़िता को जमकर पीटा है और वह अस्पताल में भर्ती है। आरोपियों ने ऑटो में वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। 

हालांकि, दोनों मामलों में सरिता विहार थाना और गोविंदपुरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों ऑटो चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पहला मामला 23 नवम्बर की रात का है। जहां 22 वर्षीय महिला अपने आफिस से घर जा रही थी। शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन के पास वह ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ऑटो चालक आया और उसने महिला को घर छोड़ने की बात कही। महिला ऑटो में बैठ गई, जिसके बाद आरोपी जबरन उसे एक सूनसान जगह पर ले गया और वहां उसके साथ ऑटो में ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने दुष्कर्म से पहले पीड़िता के विरोध करने पर उसे जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी ने घायलअवस्था में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और सड़क किनारे उसे फेंक कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची सरिता विहार थाना पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां दो दिन उसका इलाज किया गया और घर भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी के ऑटो का नम्बर को ट्रेस किया और पुलिस ने आरोपी मौ. वजीद को मेवात स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

वहीं दूसरा मामला गोविंदपुरी इलाके का है। जहां 24 नवम्बर को एक ऑटो चालक ने 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह गोविंदपुरी इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है। वारदात के समय किसी काम से घर से बाहर थी और अपनी सहेली घर लौट रही थी। इसी दौरान एक ऑटो उनके पास आकर रूका और आरोपी ने जबरन बच्ची को ऑटो में खींचने की कोशिश की। इस पर बच्चियों ने विरोध किया। जिसके बाद ऑटो चालक ने एक बच्ची को धक्का देकर पीड़िता को ऑटो में खींच लिया और उसे लेकर फरार हो गया। आरोपी ने एक सूनसान जगह लेकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसे वहां छोड़ कर फरार हो गया। पीड़ित बच्ची ने लोगों से मदद लेकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद गोविंदपुरी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी मौ. अकुब (57 वर्षीय) को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।