1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बेटे ने की मां की हत्‍या, कारण जान हर कोई रह गया हैरान

बेटे ने की मां की हत्‍या, कारण जान हर कोई रह गया हैरान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2020 04:31 pm IST,  Updated : Oct 29, 2020 06:11 pm IST

उत्तर प्रदेश के हराइच जिले के मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के अहिरनपुरवा गांव में एक बेटे द्वारा अपनी मां की हत्या करने का मामला सामने आया है।

Bahraich: Liquor addict son killed mother after she denying to give money him- India TV Hindi
Bahraich: Liquor addict son killed mother after she denying to give money him Image Source : PTI

बहराइच: उत्तर प्रदेश के हराइच जिले के मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के अहिरनपुरवा गांव में एक बेटे द्वारा अपनी मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि अहिरनपुरवा गांव में नंदरानी (60) के 26 वर्षीय पुत्र निरंकार यादव को कथित तौर पर शराब और जुए की लत है और वह अक्‍सर उसे शराब पीने और जुआ खेलने को मना करती थी। 

उन्होंने बताया कि बुधवार को निरंकार ने अपनी मां से जुए और शराब के लिए पैसों की मांग की और नंदरानी ने मना किया तो उसने अपनी मां को मारना पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान ही निरंकार ने सूजे से मां पर हमला कर दिया,गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

READ: एक शख्स ने व्यक्ति पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां फिर उसकी फोटो खिचकर हुआ फरार

READ: यहां जल्द निकलने वाली हैं सरकारी नौकरियां, कर लें तैयारी

READ: सरकारी नौकरी पाने का एक और मौका, अभी करें अप्लाई

READ: ताबड़तोड़ बमबारी में 50 से अधिक लोगों की मौत, जानें कहां हुई यह कार्यवाही

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।