1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. BJP नेता सना खान हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट, घर पर मिले खून के धब्बे DNA टेस्ट में मां के निकले

BJP नेता सना खान हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट, घर पर मिले खून के धब्बे DNA टेस्ट में मां के निकले

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Swayam Prakash
 Published : Sep 06, 2023 11:30 pm IST,  Updated : Sep 06, 2023 11:30 pm IST

BJP नेता सना खान हत्या मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मौका-ए-वारदात से जो भी खून के सैंपल मिले थे वह सना खान की मां के डीएनए से मैच कर गए हैं।

Sana Khan murder case- India TV Hindi
भाजपा नेता सना खान Image Source : FILE PHOTO

भाजपा पदाधिकारी सना खान हत्या मामले में एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, इस मामले में फॉरेंसिक लैब ने पुलिस को जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें नया ट्विस्ट सामने आया है। इस फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक घर में मिले सना खान के खून के धब्बे और सना खान की मां के खून की डीएनए मेल खा गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सना खान की हत्या के मामले में दिन प्रतिदिन एक नया मोड़ आता जा रहा है। फॉरेंसिक लैब में हुई जांच में यह बात स्पष्ट हो गई है कि सना खान के घर पर हत्या के बाद जो खून पुलिस ने जांच के लिए एकत्र किया था, वह डीएनए टेस्ट में सना खान की मां से मैच कर गया है।

तीनों जगह से बरामद खून मां से मेल खाया

पुलिस सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार फॉरेंसिक लैब ने पुलिस को जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें सना खान की मां की खून एवं सना खान के मर्डर के बाद वहां से एकत्र किए गए ब्लड सैंपल मेल हो गया है। बता दें कि पुलिस ने तीन जगह से ब्लड कलेक्ट किए थे। आरोपी अमित साहू के घर के सोफे से, अमित साहू के घर से और एक डंडे से जिससे सना खान पर जानलेवा हमला किया गया था। इन तीनों जगह का खून, सना खान की मां डीएनए से मेल खा गया है। इस मामले की जांच में अब तक पुलिस सना खान का शव और मोबाइल नहीं ढूंढ पाई है।

एक महीने बाद भी शव नहीं ढूंड पाई पुलिस
गौरतलब है कि बीजेपी नेता सना खान के पति अमित साहू उर्फ पप्पू सहित पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। भाजपा की अल्पसंख्यक मोर्चा की पदाधिकारी सना उर्फ हिना खान अलग रह रहे अपने पति साहू के मध्य प्रदेश में जबलपुर स्थित घर दो अगस्त को गई थी। साहू से फोन पर कहासुनी होने के बाद खान वहां गई थी। उसके बाद वह लापता हो गई और पांच अगस्त को शुरू की गई जांच में शक की सूई साहू और उसके सहयोगियों पर जा टिकी। यह संदेह जताया गया है कि उन्होंने सना खान की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने हत्या का एक मामला दर्ज किया और साहू सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

ये भी पढ़ें-

जन्माष्टमी पर ठाकरे गुट को बड़ा झटका, कोर्ट ने शिंदे गुट को शिवाजी महाराज चौक पर दही-हांडी मनाने की दी इजाजत

मोहन भागवत बोले- आपके बूढ़े होने से पहले बनेगा अखंड भारत, आरक्षण को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।