1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. BSF जवान की पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

BSF जवान की पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 05, 2021 10:55 pm IST,  Updated : Nov 05, 2021 10:55 pm IST

थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि मौका मुआयना करने से स्पष्ट होता है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है और उसके बाद शव यहां लाकर फेंका गया।

BSF jawan wife shot dead, BSF wife shot dead Mathura, Mathura Murder Case- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में दीपावली की शाम हाईवे थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। Image Source : TWITTER REPRESENTATIONAL

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में दीपावली की शाम हाईवे थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान की पत्नी के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने उसके पति एवं देवर के खिलाफ हत्या कर शव को दूसरी जगह फेंकने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार के मुताबिक, सूचना मिली थी कि बाकलपुर माइनर के किनारे एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी है जिसकी गोली मारकर हत्या की गई है।

‘मोबाइल पर बात करते हुए निकली थी पूजा’

कुमार ने बताया कि मौका मुआयना करने से स्पष्ट होता है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है और उसके बाद शव यहां लाकर फेंका गया। उन्होंने बताया कि पता लगा है कि वह एक दिन पूर्व अपने घर से मोबाइल फोन पर बात करते हुए निकली थी। पुलिस की पड़ताल के मुताबिक, महिला कोतवाली छाता के गांव नरी निवासी BSF में कार्यरत नरेंद्र सिंह की पत्नी पूजा थी, जो जम्मू-कश्मीर में तैनात है। वह इन दिनों अपने 2 छोटे बच्चों और सास के साथ बाकलपुर में किराए पर रह रही थी।

‘दामाद ने कहा कि बेटी की हत्या हो चुकी है’
पुलिस के मुताबिक, 3 नवंबर की शाम पूजा फोन पर बात करते-करते घर से निकल गई। वह रात में घर नहीं पहुंची। 4 नवंबर को मृतका के परिजनों को सूचित किया गया। इसी बीच बाकलपुर में महिला का शव मिलने की जानकारी हुई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मृतका की शिनाख्त पूजा के रूप में हुई। मृतका के पिता नवल सिंह ने बताया कि सुबह 7 बजे दामाद को फोन किया तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। लेकिन आधे घंटे बाद ही कह दिया कि पूजा की हत्या हो चुकी है।

‘बेटी के जेवरात जस के तस मिले हैं’
पिता का आरोप है कि जब उन्हें मथुरा में रहते हुए घटना की जानकारी नहीं थी और दामाद को इतनी दूर रहते हुए जानकारी है, इससे लगता है कि पूजा की हत्या की साजिश उसके पति ने रची है। पिता का यह भी कहना है कि उनकी बेटी, जो जेवरात पहने थी वह भी जस के तस मिले हैं। मृतका के पिता ने दामाद नरेंद्र सिंह और उसके भाई कमल सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।