1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. कांग्रेस नेता को पहले बोला चाचा, फिर आंख पर मारा स्प्रे, चाकू घोंपकर बदमाशों ने कर दी हत्या

कांग्रेस नेता को पहले बोला चाचा, फिर आंख पर मारा स्प्रे, चाकू घोंपकर बदमाशों ने कर दी हत्या

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Avinash Rai
 Published : Oct 23, 2023 08:27 pm IST,  Updated : Oct 23, 2023 08:27 pm IST

कर्नाटक के श्रीनिवासपुरा इलाके में कांग्रेस नेता श्रीनिवास की हत्या कर दी गई है। 2 बाइक पर सवार होकर 6 बदमाश पहुंचे। पहले उन्होंने कांग्रेस नेता को चाचा कहा और हाथ मिलाया। फिर उनके आंख पर स्प्रे मारकर चाकू घोंप दिया।

Congress leader srinivas killed by stabbing him with knives in karnataka- India TV Hindi
कांग्रेस नेता की 6 बदमाशों ने चाकू मारकर की हत्या Image Source : INDIA TV

कर्नाटक के श्रीनिवासपुरा तालुका में उस वक्त सनसनी फैल गई जब यह सूचना मिली की कांग्रेस नेता श्रीनिवास की हत्या कर दी गई है। श्रीनिवास की हत्या में 6 लोग शामिल थे। जानकारी के मुताबिक श्रीनिवास गृहमंत्री डॉ। जी परमेश्वर और पूर्व स्पीकर रमेश कुमार के करीबी थी। इस मामले की सूचना पाकर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। जब घायल कांग्रेस नेता को अस्पताल ले जाया गया, जहां तुरंत ही उनकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में जांच शुरू कर चुकी है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम का भी गठन किया है। 

चाचा बोलकर घोंपा छुरा

जानकारी के मुताबिक श्रीनिवास बार का कंस्ट्रक्शन करवा रहे थे। कंस्ट्रक्शन साइट का काम देखने के बाद श्रीनिवास अपने फार्म हाउस चले गए। चश्मदीद के मुताबिक इस दौरान 6 हमलावर 2 बाइक पर सवार होकर आए। यहां उन्होंने श्रीनिवास को अंकल कहकर बुलाया और उनसे हाथ मिलाया। इसके बाद एक हमला ने श्रीनिवास की आंख पर स्प्रे मारा और दूसरे ने चाकू से श्रीनिवास पर हमला कर दिया। इस हमले के कारण वहां मौजूद अन्य लोग डर के मारे वहां से भाग गए। कांग्रेस नेता को घायल अवस्था में जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो यहां उनकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का इस मामले पर कहना है कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि कांग्रेस नेता और हमलावर एक दूसरे को जानते थे। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। हत्यारों का पता लगाने और केस को सुलझाने के लिए पुलिस स्पेशल टीम का गठन भी किया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी नेता पर हमला किया गया है। इससे पहले भी कई बार देखने को मिला है जब किसी नेता पर चाकुओं से बार-बार हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।