पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के देवानदिघी थाना क्षेत्र के तालित कैनालपाड़ इलाके के पास एक खेत से मंगलवार सुबह एक आदिवासी गृहिणी का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों ने खेत में एक महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही देवानदिघी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर जांच शुरू की। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह घटना हत्या थी या मौत किसी और वजह से हुई।
मृतका के भाई ने क्या दावा किया?
मृतका के भाई ने मीडिया के सामने दावा किया कि उसकी बहन के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक परिवार की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। मौत के असली कारण का साफ पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल देवानदिघी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मामला हत्या का है या फिर किसी अन्य कारण से महिला की मौत हुई है। घटना को लेकर इलाके में तनाव और चिंता का माहौल बना हुआ है।
तालाब से बरामद हुआ 20 वर्षीय छात्रा का शव
वहीं, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के सदाशिव नगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्तिथ सैंकी तालाब से एक 20 वर्षीय छात्रा का शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान चिक्कबानवारा की रहने वाली तेजू के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर पुलिस को आत्महत्या का शक है।
बॉयफ्रेंड से की थी खुदकुशी की बात
बेंगलुरु में तालाब से छात्रा का शव मिलने के बाद पुलिस की आरम्भिक जांच में पुलिस को पता चला है कि छात्रा तेजू ने कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड को एक मैसेज भेज कर खुदकुशी की बात कही थी, साथ ही घटना से पहले उसने अपनी मां को भी मैसेज भेजा था। CCTV फुटेज की जांच के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है कि वो तालाब तक अकेले ही पहुंची थी। तालाब के गार्ड ने शव देखने का बाद पुलिस को फोन करके सूचना दी।
यह भी पढ़ें-
बंधक बनाकर रखा, ज़बरन शराब पिलाई, बहू के साथ दुष्कर्म का आरोपी इंजीनियर ससुर गिरफ़्तार