1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Maharastra news: गिरफ्तारी के डर से चोर ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, अस्पताल में हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला

Maharastra news: गिरफ्तारी के डर से चोर ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, अस्पताल में हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jul 09, 2022 06:01 pm IST,  Updated : Jul 09, 2022 06:02 pm IST

Maharastra news: चोर के घुसने के कुछ समय बाद वॉचमैन ने उसे देख लिया और फोन कर मरीन ड्राइव पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। गिरफ्तारी के डर से चोर ड्रेनज पाइप की मदद से चौथी मंजिल की खिड़की के छज्जे पर चढ़ गया।

Accused just before jumping from the building- India TV Hindi
Accused just before jumping from the building Image Source : NAMRATA DUBEY

Highlights

  • चोर ने वन्दे मातरम बोलकर पुलिस के सामने लगा दी थी छलाँग
  • करीब 3 घंटे तक चलता रहा पूरा ड्रामा
  • जे जे अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Maharastra news: चोरी होने की घटनाएं तो रोज आती ही रहती हैं। हर रोज चोरों के अलग-अलग कारनामें भी सुनने को मिलते रहते हैं। ऐसे में मुंबई की मरीन लाइस से एकदम अलग खबर देखने में आई है। जिसमें एक चोर को अपनी जान ही गंवानी पड़ी है।

शुक्रवार को सुबह मरीन लाइस की जयंत महल सोसायटी में एक चोर चोरी करने के इरादे से घुसा था। चोर के घुसने के कुछ समय बाद वॉचमैन ने उसे देख लिया और फोन कर मरीन ड्राइव पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। गिरफ्तारी के डर से चोर ड्रेनज पाइप की मदद से चौथी मंजिल की खिड़की के छज्जे पर चढ़ गया। पुलिस उसे उतारने के लिए मनाती रही। पुलिस ने इसके बाद फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया। 

करीब 3 घंटे तक पूरा ड्रामा चलता रहा और पुलिस चोर को मनाती रही कि वो नीचे आ जाए उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा लेकिन चोर मानने को तैयार नहीं हुआ। आखिरकार एक पुलिसकर्मी रस्सी बांधकर जब छज्जे पर उतरने लगा तो डर के मारे चोर ने वन्दे मातरम बोलते हुए सीधे छलांग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल हालत में उसे जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन आज उसकी मौत हो गई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।