1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सरकारी स्कूल के रजिस्टर में छुट्टियों लगाने को लेकर टीचरों में हुई बहस और फिर...

सरकारी स्कूल के रजिस्टर में छुट्टियों लगाने को लेकर टीचरों में हुई बहस और फिर...

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 22, 2020 10:26 am IST,  Updated : Nov 22, 2020 10:26 am IST

यह घटना स्कूल रजिस्टर में छुट्टियों के दर्ज करने से संबंधित शुरू हुई बहस के बढ़ने से हुई। बहस में क्रोधित कौशल ने आराधना को गोली मार दी। 

female teacher of primary school shot by male teacher in sitapur । स्कूल रजिस्टर में छुट्टियों लगाने- India TV Hindi
स्कूल रजिस्टर में छुट्टियों लगाने को लेकर टीचरों में हुई बहस और फिर... Image Source : INDIA TV

सीतापुर. उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामले सामने आया है। यहां के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में 35 वर्षीय महिला शिक्षिका की उसके स्कूल के ही एक सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल ले जाते वक्त महिला की मौत हो गई।

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आर.पी. सिंह के अनुसार, यह घटना शनिवार दोपहर को हुई और सहायक शिक्षिका आराधना रॉय को उनके पुरुष सहकर्मी अमित कौशल ने दो बार गोली मारी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना स्कूल रजिस्टर में छुट्टियों के दर्ज करने से संबंधित शुरू हुई बहस के बढ़ने से हुई। बहस में क्रोधित कौशल ने आराधना को गोली मार दी। पुलिस के अनुसार, आराधना का कथित तौर पर कौशल के साथ संबंध था, लेकिन उनके संबंधों में हाल ही में खटास आ गई थी।

मृतका ने कौशल के खिलाफ स्कूल के अधिकारियों के समक्ष शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद हुई जांच के बाद कौशल को चेतावनी जारी की गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।