1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली: 2 दिन पहले बेल पर बाहर आई गर्भवती महिला की पति ने की हत्या, साली के साथ थे नाजायज संबंध

दिल्ली: 2 दिन पहले बेल पर बाहर आई गर्भवती महिला की पति ने की हत्या, साली के साथ थे नाजायज संबंध

 Written By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Apr 27, 2021 02:36 pm IST,  Updated : Apr 27, 2021 02:48 pm IST

निजामुद्दीन इलाके में दिन दहाड़े हत्या को अंजाम दिया गया है। दरअसल निजामुद्दीन इलाके में एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई और व्यक्ति घटना में घायल हुआ है।

gangesters pregnant wife killed in delhi दिल्ली: 2 दिन पहले परोल पर बाहर आई गर्भवती महिला की पति ने - India TV Hindi
दिल्ली: 2 दिन पहले परोल पर बाहर आई गर्भवती महिला की पति ने की हत्या, साली के साथ थे नाजायज संबंध Image Source : CCTV GRAB

नई दिल्ली. राजधानी नई दिल्ली से बड़ी खबर है। यहां के निजामुद्दीन इलाके में दिन दहाड़े हत्या को अंजाम दिया गया है। दरअसल निजामुद्दीन इलाके में एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई और व्यक्ति घटना में घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला दो दिन पहले ही बेल पर जेल से बाहर आई थी। 

पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10.42 बजे उन्हें सुचना मिली की निजामुद्दीन इलाके में एक महिला को गोली मारी गई है जबकि एक घायल हुआ है। घायल महिला को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शहादत नाम के घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पुलिस ने बताया कि मृत महिला का नाम साइना है, वो आठ महीने की गर्भवती थी। एक साल पहले ही उसकी वसीम नाम के युवक से शादी हुई थी। वसीम के साइना की सगी बहन से भी प्रेम संबंध थे। जेल से साइना के बाहर आने के बाद वसीम ने उससे मुलाकात नहीं की, जिससे दोनों में झगड़ा हुआ। आज वसीम ने साइना की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना में रेहाना की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पुलिस ने वसीम को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग किया गया हथियार गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।