1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. '...मेरी नींद खुली तो वो बलात्कार कर रहा था', पीड़िता ने इंस्टाग्राम दोस्त पर लगाए आरोप; जानें पूरी घटना

'...मेरी नींद खुली तो वो बलात्कार कर रहा था', पीड़िता ने इंस्टाग्राम दोस्त पर लगाए आरोप; जानें पूरी घटना

 Written By: Amar Deep
 Published : Jan 27, 2024 09:29 am IST,  Updated : Jan 27, 2024 09:29 am IST

मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने अपने इंस्टाग्राम के दोस्त पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि शराब के नशे में जब वह बेहोश थी, उसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया।

युवती ने इंस्टाग्राम के दोस्त पर लगाए दुष्कर्म के आरोप।- India TV Hindi
युवती ने इंस्टाग्राम के दोस्त पर लगाए दुष्कर्म के आरोप। Image Source : FILE/REPRESENTATIVE IMAGE

मुंबई: इंस्टाग्राम पर एक युवक के साथ दोस्ती करना युवती को भारी पड़ गया। युवती ने इस बात की जानकारी खुद दी है। युवती का कहना है कि इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक के साथ उसकी दोस्ती हुई थी। कुछ दिन पहले वह अपने दोस्तों के साथ ड्रिंक और पार्टी के लिए गई, जिसमें उसका इंस्टाग्राम का दोस्त भी शामिल था। इस पार्टी के दौरान युवती को आरोपी ने अधिक ड्रिंक पिला दिया, जिससे वह होश में नहीं रही। रात में जब युवती की नींद खुली तो उसने पाया कि उसके साथ आरोपी दुष्कर्म कर रहा होता है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने पोस्ट कर दी जानकारी

युवती ने 25 जनवरी को 'पनिश माई रेपिस्ट' नाम के अकाउंट से पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने आरोपी की पहचान हेतिक शाह के रूप में की है। पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए न्याय की मांग की है और अन्य महिलाओं को सोशल मीडिया पर लोगों से मेलजोल बढ़ाने से सावधान रहने की सलाह भी दी है। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी शाह और अपने दोस्तों के साथ कुछ जगहों पर ड्रिंक और पार्टी के लिए गई थी। टकीला के कुछ शॉट्स के बाद उसे नशा महसूस हुआ, आरोपी ने उसे और अधिक पीने के लिए मजबूर किया था। पीड़िता ने यह भी संदेह जताया है कि उसके ड्रिंक में कोई ऐसी चीज मिला दी गई, जिससे उसे होश नहीं रहा।

घटना के 12 दिन बाद भी आरोपी फरार

पीड़िता ने लिखा कि "जब मेरी नींद खुली तो देखा कि वह मेरे साथ बलात्कार कर रहा है। उसे रोकने की कोशिशों के बावजूद, उसने ऐसा करना जारी रखा। उसने बहुत गुस्से में मुझे तीन बार थप्पड़ भी मारा, जिससे मैं डर गई।" हालांकि अगली सुबह आरोपी ने पीड़िता से माफी भी मांगी और बीती रात की बात को खत्म करने के लिए कहा। उस दिन के बाद से वह लापता हो गया। पीड़िता का कहना है कि इस बात को बीते 12 दिन हो गए और अब आरोपी गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस की जांच के बीच आरोपी ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका भी दायर की है।

यह भी पढ़ें- 

मंदिर के पीछे से युवक का मिला अधजला शव, घटनास्थल से स्कूटी, मोबाइल और पेट्रोल का डिब्बा बरामद

अंधविश्वास के चक्कर में हत्यारिन बनी मां, अपने ही बच्चे को डुबोकर मार डाला-देखें खौफनाक वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।