1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Haryana Crime News: नाबालिग लड़की को घुमाने के बहाने दोस्त के घर ले जाकर किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haryana Crime News: नाबालिग लड़की को घुमाने के बहाने दोस्त के घर ले जाकर किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 10, 2022 06:29 pm IST,  Updated : Sep 10, 2022 06:29 pm IST

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को हिरासत में लिया गया। आरोपी ने लड़की को घुमाने का प्रलोभन दिया। इसके बाद उसे तिघरा क्षेत्र में स्थित अपने एक दोस्त के घर ले गया जहां उसने लड़की का बलात्कार किया।

minor girl raped by a 19 year old Boy- India TV Hindi
minor girl raped by a 19 year old Boy

Highlights

  • दोस्त के घर ले जाकर नाबालिग लड़की का किया बलात्कार
  • परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया
  • आरोपी ने लड़की को घुमाने के बहाने अपने साथ बाहर ले गया था

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। लड़की को आरोपी ने घुमाने का लालच देकर उसे अपने साथ ले गया। उसके बाद वह लड़की को तिघरा क्षेत्र में स्थित अपने एक दोस्त के घर ले गया जहां उसने लड़की का बलात्कार किया। 19 वर्षीय आरोपी एक निजी कंपनी में पैंट्री बॉय के रूप में काम करता है। हांलाकि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि जब वह गुरुवार को काम पर से घर वापस आई तो लड़की गायब थी। इसके बाद घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा, “रात लगभग दस बजे, मेरी बेटी घर आई और रोने लगी। पूछने पर उसने बताया कि एक व्यक्ति उसे अपने दोस्त के घर ले गया और उसका बलात्कार करने के बाद उसे शादी के लिए मजबूर करने लगा।”

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया

पुलिस ने कहा कि सेक्टर 50 पुलिस थाने में आरोपी के विरुद्ध IPC और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सेक्टर 50 पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा, “हमने आरोपी को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया और उसने अपराध स्वीकार किया है। उसे आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।” उन्होंने कहा कि आरोपी पश्चिम बंगाल का निवासी है और सेक्टर 30 क्षेत्र में रह रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।