1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Haryana Crime News: टिक टॉक पर हुई महिला की दोस्ती, बंदूक की नोंक पर बंधक बना 3 लोगों ने किया गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

Haryana Crime News: टिक टॉक पर हुई महिला की दोस्ती, बंदूक की नोंक पर बंधक बना 3 लोगों ने किया गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 10, 2022 11:09 pm IST,  Updated : Sep 10, 2022 11:09 pm IST

Haryana Crime News: हरियाणा के जींद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला के साथ तीन लोगों ने पिस्तौल दिखा सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

3 people held hostage at gunpoint and gang-raped- India TV Hindi
3 people held hostage at gunpoint and gang-raped

Highlights

  • महिला के साथ 3 लोगों ने किया गैंगरेप
  • 2.5 महीने तक बंधक बनाकर रखा
  • दुष्कर्म के दौरान बनाई अश्लील वीडियो

Haryana Crime News: हरियाणा में जींद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाने की जांच अधिकारी गीता ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी पन्नीवाला मोटा सिरसा गांव के दीपक से टिक टॉक पर दोस्ती हुई थी, जिसके बाद बातचीत का दौर शुरू हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार गत 28 मई को जब वह घर में अकेली थी, तब दीपक अपने दोस्त आशीष और कालू के साथ उसके घर पर आया। आरोपियों ने उसे बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिया फिर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि उन्होंने दुष्कर्म के दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली गई। 

ढाई महीनों तक बंधक बना किया शारीरिक शोषण

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ दे दिया और अपने साथ सिरसा ले गए और वहां आठ अगस्त तक उसे बंधक बना कर रखा। उसके अनुसार वह किसी तरह उनकी चंगुल से भाग निकली और अपने मायके पहुंच गई। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उससे सोने की बाली छीन ली। शिकायतकर्ता के अनुसार बीते दिन वह अपने ससुराल पहुंची और ससुरालवालों को घटना के बारे में अवगत करवाया। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दीपक, आशीष और कालू के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, अपहरण कर बंधक बनाने और शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।