1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली हवाई अड्डे पर दो अफगानियों से 10 करोड़ की हेरोइन जब्त, दोनों को किया गिरफ्तार

दिल्ली हवाई अड्डे पर दो अफगानियों से 10 करोड़ की हेरोइन जब्त, दोनों को किया गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2020 12:23 pm IST,  Updated : Oct 15, 2020 12:23 pm IST

दिल्ली में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो अफगान नागरिकों के पास से 10 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की।

दिल्ली हवाई अड्डे पर दो अफगानियों से 10 करोड़ की हेरोइन जब्त- India TV Hindi
दिल्ली हवाई अड्डे पर दो अफगानियों से 10 करोड़ की हेरोइन जब्त, दोनों को किया गिरफ्तार Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो अफगान नागरिकों के पास से 10 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंगलवार को काबुल से यहां पहुंचने के बाद हवाई अड्डा पर दोनों को रोक दिया गया। 

उन्होंने बताया कि उनकी व्यक्तिगत और सामान की तलाशी के दौरान 4.79 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों ने अपने जैकेट में मादक पदार्थ छिपा रखा था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।