1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. जन्मदिन पर पत्नी को सरप्राइज देने घर पहुंचा पति, संदिग्ध हालात में हुई मौत, पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप

जन्मदिन पर पत्नी को सरप्राइज देने घर पहुंचा पति, संदिग्ध हालात में हुई मौत, पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप

 Written By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jul 19, 2026 06:38 am IST,  Updated : Jul 19, 2026 06:48 am IST

ओडिशा के बालासोर जिले में पत्नी के जन्मदिन पर सरप्राइज देने गए पति की मौत का मामला सामने आया है। पति सरप्राइज देने घर गया था, लेकिन उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है।

सरप्राइज देने गए पति की हुई मौत।- India TV Hindi
सरप्राइज देने गए पति की हुई मौत। Image Source : REPORTER INPUT

ओडिशा के बालासोर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति, जो अपनी पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए घर लौटा था, उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला साहदेवखुंटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतक मूल रूप से जगतसिंहपुर जिले का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी के जन्मदिन पर उसे सरप्राइज देने के लिए घर पहुंचा था। लेकिन कुछ ही समय बाद उसका शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने हत्या के लगाए आरोप

मृतक के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि महिला ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है। घटना की सूचना मिलने के बाद साहदेवखुंटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मृतक के भाई पवित्र कुमार सेठी ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "एक दिन पहले मेरी भाभी का जन्मदिन था। मेरा भाई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए घर आया था। बाद में मुझे मेरी भाभी के भाई का फोन आया, जिसमें बताया गया कि मेरे भाई ने आत्महत्या कर ली है।" 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं इस मामले में साहदेवखुंटा थाना प्रभारी आलोक कुमार बेहरा ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार वालों ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह वास्तव में आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या की गई है। साथ ही महिला और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। (इनपुट- शुभम कुमार)

यह भी पढ़ें-

नाशिक में प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या की, खुद लगा ली फांसी, फोन कॉल ने खुला रहस्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।