1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बेगम के साथ मुकेश को देख आपा खो बैठा शानू अली, इस गलती से खुला हत्याकांड का राज

बेगम के साथ मुकेश को देख आपा खो बैठा शानू अली, इस गलती से खुला हत्याकांड का राज

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Dec 10, 2025 11:00 pm IST,  Updated : Dec 10, 2025 11:00 pm IST

बरेली के हाफिजगंज थाना इलाके में 22 साल के मुकेश का मर्डर एक ऐसे रिश्ते का कड़वा सच उजागर करता है, जहां संदेह, साजिश और अविश्वास ने मिलकर जान ले ली।

mukesh murder in Bareilly- India TV Hindi
बरेली में मुकेश के हत्याकांड ने लोगों को दहला दिया है। Image Source : PEXELS (सांकेतिक तस्वीर)

बरेली: ये कहानी महज एक हत्या की नहीं, बल्कि उन रिश्तों की परतें खोलती है जो छल, अविश्वास और गुस्से के बीच फंसकर जानलेवा ट्विस्ट ले लेते हैं। यूपी में बरेली के सेंथल गांव में 22 साल के मुकेश के हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इसके पीछे का सच पुलिस की जांच के बाद जब सामने आया तो हर कोई दंग रह गया। शादीशुदा जिंदगी में दरार, अवैध संबंधों का संदेह और एक सोचा-समझा षड्यंत्र... बरेली पुलिस जब इस पहेली को सुलझाती है, तब वह काला सच सामने आया जिसने 2 लोगों को हत्यारा बना दिया।

शानू अली और उसकी बीवी क्यों हुए गिरफ्तार?

बता दें कि बरेली जिले के हाफिजगंज थाना इलाके के सेंथल में मुकेश की हत्या के आरोप में एक कपल को गिरफ्तार किया गया। बरेली पुलिस के अनुसार, यह हत्या महिला के साथ कथित अवैध संबंधों को लेकर हुई। पुलिस अफसरों ने बताया कि महिला के फोन रिकॉर्ड से इस मामले में सफलता मिली। एसपी (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि भोजीपुरा पुलिस टीम ने आरोपी शानू अली और उसकी बीवी को जड़ाऊपुर क्रॉसिंग के पास से अरेस्ट किया।

पोस्टमार्टम में सामने आई गला घोंटने की बात

उन्होंने आगे कहा कि सेंथल के रहने वाले मुकेश की बॉडी बीते 5 दिसंबर को गेहूं के खेत से बरामद हुई थी। मुकेश के भाई ने एफआईआर दर्ज करवाई, जिसके बाद पोस्टमार्टम में गला घोंटने और मारपीट की बात की पुष्टि हुई। पूछताछ के दौरान, शानू अली और उसकी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

शानू अली ने मुकेश को क्यों मारा?

पुलिस के मुताबिक, शानू अली को पता चला था कि शादी के बाद भी उसकी बीवी, मुकेश के संपर्क में थी। 4 दिसंबर की रात को, शानू ने कथित तौर पर मुकेश को अपने घर पर पकड़ लिया, जिसकी वजह से दोनों में झगड़ा हुआ। फिर उसी रात, शानू अली की पत्नी ने मुकेश को बाहर बुलाया और उसे शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया। इसके बाद, उसने अपने पति शानू अली के साथ मिलकर कथित तौर पर मुकेश का गला घोंटकर उसका मर्डर कर दिया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

'कांग्रेस में अपमानित महसूस कर रहा था...', पार्टी के पूर्व सांसद शकील अहमद का छलका दर्द, राहुल गांधी पर बोला हमला

दिल्ली: अपराध की दुनिया में फंस रहे नाबालिग, हत्या के मामलों में 270 और हत्या के प्रयास में 457 नाबालिग पकड़े गए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।